Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

भ्रामक विज्ञापन के लिए उर्वशी रौतेला और नवाज को जारी की गई नोटिस

अपनी पत्नी आलिया के साथ मतभेदों के कारण कानूनी पचड़ों में फंसे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को अब एक और परेशानी का सामना करना पड़ा है। भ्रामक विज्ञापनों के लिए केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने उन्हें और उर्वशी रौतेला को नोटिस जारी किया है।

लोटस 365 नामक एक ऑनलाइन गेमिंग कंपनी ने खुद को भारत के एकमात्र वास्तविक खेल एक्सचेंज के रूप में विज्ञापित किया था। नवाज और उर्वशी ने इस विज्ञापन में रोल अदा किया था।

अब अथॉरिटी ने इस कंपनी और नवाज और उर्वशी को भी नोटिस जारी किया है। नवाज और उर्वशी को यह बताने के लिए कहा गया है कि क्या उन्होंने इस एंडोर्समेंट से पहले कंपनी के दावे की सच्चाई की पुष्टि की थी। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्राधिकरण ने पहले भी कहा था कि मशहूर हस्तियों को किसी भी विज्ञापन का समर्थन करने से पहले उसमें किए गए दावों की सत्यता की पुष्टि करनी चाहिए।

Related posts

केएल राहुल और अथिया शेट्टी कब कर रहे हैं शादी? तारीख लीक, क्रिकेटर ने छोड़ी BCCI की माली

Admin

धर्मेंद्र की याद में भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- वो मेरे स्तंभ थे

Live Bharat Times

उत्तर प्रदेश: पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता हरि शंकर तिवारी का 90 साल की उम्र में निधन

Live Bharat Times