Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

मखाने को खाने में रखें सावधानी हो सकती है पेट में समस्या

मखाने में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। साथ ही इसमें सोडियम कम होता है और ये मैंगनीज, पोटेशियम, मैग्नीशियम, थियामिन, प्रोटीन और फास्फोरस जैसे तमाम गुणों से भरपूर है। लेकिन, मखाना खाने के कितने भी फायदे क्यों न हो कुछ लोगों के लिए इसे खाना नुकसानदेह हो सकता है। जी हां, इन लोगों के लिए मखाना का फाइबर नुकसानदेह है जिसे पचाना थोड़ा मुश्किल होता है और ये कई बीमारियों का कारण बन सकता है और इन्हें मखाना खाने के नुकसानों को उठाना पड़ सकता है। कैसे, जानते

अगर आपका पेट कमजोर हैं तो आपको मखाना खाने से बचना चाहिए। दरअसल, ये मखाना पेट के लिए भारी है और इसे पचाना आसान नहीं होता है। इसके फाइबर को पचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी की जरुरत होती है और जब आप इसे खाते हैं तो ये पेट का पानी सोखने लगता है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में इसका सेवन कब्ज की समस्या का कारण बन सकता है। इसके अलावा पेट दर्द और ब्लोटिंग आदि भी हो सकती है। इसलिए, कमजोर पाचन तंत्र वाले मखाना खाने से बचें। किडनी स्टोन की दिक्कत में मखाना खाना, कई समस्याओं का कारण बन सकता है। दरअसल, किडनी स्टोन की दिक्कत शरीर में कैल्शियम की अधिकता होने की वजह से होती है और और ऐसे में कैल्शियम से भरपूर मखाने का सेवन, इस समस्या को और तेजी से बढ़ा सकता है।

Related posts

प्रियंका चोपड़ा जोनास ब्रिटिश वोग के कवर पेज पर राज करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं।

Admin

सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग, चांदी 6000 रुपये उछली

Live Bharat Times

दूसरे T-20 में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 65 रन से हराया, सूर्यकुमार यादव का शानदार शतक

Live Bharat Times