Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मध्य प्रदेश में अब हिन्दी में मेडिकल शिक्षा,कल अमित शाह करेंगे शुभारंभ।

भोपाल एमपी। यूक्रेन, रूस, जापान, चीन किर्गिजस्तान और फिलीपींस जैसे देशों की तरह अब भारत में भी मेडिकल की पढ़ाई मातृभाषा में होगी। देश में सबसे पहले इसकी शुरुआत मध्यप्रदेश से हो रही है। प्रदेश के 97 डॉक्टरों की टीम ने चार महीने में सातों दिन 24 घंटे काम कर अंग्रेजी की किताबों का हिन्दी में अनुवाद किया। रविवार यानी 16 अक्टूबर को लाल परेड ग्राउंड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इन किताबों को लॉन्च करेंगे। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर रविवार 16 अक्टूबर को अमित शाह हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई की अनुवादित किताबों का विमोचन करेंगे। इस कार्यक्रम से 50 हजार मेडिकल फील्ड के स्टूडेंट्स जुड़ेंगे। भोपाल के सरकारी, प्राइवेट मेडिकल, नर्सिंग, पैरामेडिकल कॉलेजों के छात्र शामिल होंगेमप्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि मप्र के मेडिकल कॉलेजों के प्रोफेसर और हिन्दी के जानकारों ने MBBS फर्स्ट ईयर की किताबों का ट्रांसलेटेड वर्जन तैयार किया है। इस पूरे प्रोजेक्ट को मंदार नाम दिया गया है। मंदार नाम रखने के पीछे ये विचार था कि जिस प्रकार समुद्र मंथन में मंदार पर्वत के सहारे अमृत निकाला गया था। उसी प्रकार से अंग्रेजी की किताबों का हिन्दी में अनुवाद किया गया है। मंत्री सारंग ने बताया, मंदार में शामिल डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने विचार मंथन करके किताबें तैयार की हैं। मंत्री सारंग ने कहा मुझे खुशी है कि दुनिया के उन देशों में अब भारत भी शामिल हो गया है जो अपनी मातृभाषा में मेडिकल की पढ़ाई कराते हैं। इसकी शुरुआत मप्र से हो रही है।

Related posts

यूपी चुनाव 2022: चौथे चरण के तहत 59 सीटों पर आज वोटिंग, पीएम मोदी ने की मतदान से लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील

Live Bharat Times

PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर हिमंता बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा पर निशाना साधा, ‘कोई गलती न करें…’

Live Bharat Times

जाह्नवी कपूर ने हद से भी छोटी ड्रेस पहनकर लगाया हॉटनेस का तड़का

Live Bharat Times

Leave a Comment