Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

महाराष्ट्र: पालघर में 58.74 लाख रुपये की ड्रग्स के साथ एक नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मादक पदार्थ की हेराफेरी से जुड़े एक मामले में पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, इस नाइजीरियाई नागरिक के पास से पुलिस ने 58.74 लाख रुपये कि कीमत का ड्रग्स भी बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। इसके लिए पुलिस ने पूरा प्लान तैयार किया, जिसके जरिए नाइजीरियाई नागरिक को हिरासत में लिया गया।

58 लाख से अधिक की ड्रग्स जब्त की गई

पुलिस की जानकारी के मुताबिक, क्राइम डिटेक्शन सेल की एक टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने बुधवार को जाल बिछाया और प्रगति नगर इलाके में कुछ देर तक पीछा करने के बाद 26 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक इमैनुएल डी पॉल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलीस ने कहा कि घटनास्थल पर और उसके बाद आरोपी के घर की तलाशी ली गई, जिसमें से कोकीन सहित विभिन्न मादक पदार्थ बरामद किए गए। जिसकी कीमत अंदाजित 58.74 लाख रुपए है।

पहले भी 1 करोड की ड्रग्स के साथ 16 नाइजीरियाई नागरिकों गिरफ्तार हुए थे

बता दे किं इससे पहले साल 2022 के अंतिम दिन नवी मुंबई के खारघर इलाके के सेक्टर-12 से पुलिस ने एक करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ 16 नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया था. सीमा शुल्क एक अधिकारियों के बताया कि, मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जब्त की गई दवाओं के आंकड़ों से पता चलता है कि मादक पदार्थों की तस्करी मुख्य रूप से जिम्बाब्वे, केन्या, जाम्बिया और युगांडा जैसे देशों के नागरिक करते हैं।

Related posts

निदा खान बीजेपी में शामिल मौलाना तौकीर रजा की बहू निदा खान बीजेपी में शामिल

Live Bharat Times

सीआरएम इन सीटू योजना के तहत कृषि मशीनरी के प्रावधान के संबंध में ड्रॉ निकाला गया

Live Bharat Times

आईपीएल 2023 के बीच जोफ्रा आर्चर ने बेल्जियम में कराई कोहनी की सर्जरी

Live Bharat Times

Leave a Comment