Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के कनेरी मठ में 52 गायों की मौत, 80 से ज्यादा बीमार! कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथी की मारपीट

महाराष्ट्र के कोल्हापुर के कनेरी मठ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बासी खाना खाने से 80 से ज्यादा गायें बीमार हो गईं। खबरों के मुताबिक मठ में अब तक 52 गायों की मौत भी हो चुकी है और 30 गायों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मठ में एक जगह हजारों रोटी और सड़ी-गली सब्जियों का ढेर भी मिला है। कहा जा रहा है कि यह बासी खाना बर्बाद न हो इसलिए इसे गायों को खिला दिया गया। गुरुवार रात से ही गायों के बीमार होने का सिलसिला शुरू हो गया था।

एक मीडियाकर्मी की गई पिटाई 

इतना ही नहीं कवरेज के लिए मठ में पहुंचे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से मारपीट की घटना भी सामने आई है। शुक्रवार की दोपहर जब एक टीवी चैनल के प्रतिनिधि ने मठ के स्वयंसेवकों से सवाल पूछना चाहा तो कुछ लोगों ने उसे पीटा और मठ से बाहर निकाल दिया। इस मामले में गोकुल शिरगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। साथ ही पत्रकार संगठनों ने मांग की है कि संबंधित स्वयंसेवकों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए।

मठ में चल रहा है पंचमहाभूत महामंगल समारोह 

20 से 26 फरवरी तक कनेरी मठ में पंचमहाभूत लोकोत्सव का आयोजन किया गया है। इसके लिए देश भर से हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। त्योहार में गायों, भैंसों, बकरियों, घोड़ों, गधों, कुत्तों और बिल्लियों की भी प्रदर्शनी लगाई गई। आश्रम में एक बड़ी गौशाला भी है। आरोप है कि त्योहार का बचा हुआ खाना गायों को खिला दिया गया। सड़े-गले खाने से गायों की हालत बिगड़ गई है।

Related posts

योगी सरकार ने किए12 आईएएस 7 आईपीएस का तबादला उत्तर प्रदेश में नई पोस्टिंग

Live Bharat Times

मैनपुरी में गरजे योगी,पूरे सैफई परिवार को लिया निशाने पर

Live Bharat Times

किंग खान का नाम दुनिया के अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में है शामिल

Live Bharat Times

Leave a Comment