Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राज्य

मॉरीशस के प्रधानमंत्री का काशी दौरा: प्रविंद ने की अपने पिता की अस्थियां गंगा में विसर्जित; बाबा विश्वनाथ की पूजा करेंगे

 

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव वाराणसी हवाई अड्डे पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ काशी प्रवास के दूसरे दिन अपने पिता सर अनिरुद्ध जगन्नाथ की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने दशाश्वमेध घाट पहुंचे। सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार उन्होंने विधि विधान से अपने पिता की अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर दिया।

शाम को वे अपने परिवार सहित बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना कर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के दर्शन करेंगे. मॉरीशस के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद वह वापस नई दिल्ली लौटेंगे।

भारत आठ दिवसीय दौरे पर आया है

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 17 से 24 अप्रैल तक आठ दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी कोबिता जगन्नाथ, मां सरोजिनी और एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बुधवार शाम वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

कल होगी द्विपक्षीय बैठक

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मॉरीशस के प्रधान मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए वाराणसी जाएंगे। शुक्रवार को राज्यपाल द्वारा मॉरीशस के प्रधानमंत्री के सम्मान में भोज का आयोजन किया गया है। वहीं मॉरीशस के प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश में निवेश और व्यापार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

Related posts

हरियाणा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान करने के लिए लाइव मैप टेक्नोलॉजी पेश करेगा

Live Bharat Times

मणिपुर: विधानसभा चुनाव से पहले आईईडी विस्फोट में आईटीबीपी के दो जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

Live Bharat Times

अयोध्या टेरर अलर्ट: अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, फोन नंबर 112 के बाद हाई अलर्ट; बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Live Bharat Times

Leave a Comment