Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
दुनियाब्रेकिंग न्यूज़

यूक्रेन से जंग शुरू होने के बाद रूस में पुतिन कितने पॉपुलर? ओपिनियन पोल में आए चौंकाने वाले नतीजे

मास्को. यूक्रेन से युद्ध की घोषणा करने के बावजूद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) की लोकप्रियता में अधिक गिरावट नहीं आई है. न्यूज़ एजेंसी  की एक रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को ऑल-रूस पब्लिक ओपिनियन रिसर्च सेंटर (All-Russia Public Opinion Research) द्वारा प्रकाशित एक सर्वेक्षण में बताया गया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन में रूसी जनता का विश्वास पिछले सप्ताह में 0.6 प्रतिशत अंक गिरकर 79.5% हो गया है. एक प्रतिशत से कम की गिरावट उन्हें अभी रूसी लोगों में लोकप्रिय नेता के रूप में बनाये हुए है.

यह पूछे जाने पर कि क्या वे पुतिन पर भरोसा करते हैं? तो सर्वेक्षण में भाग लेने वालों में से 79.5% लोगों ने हां कहा, जोकि एक सप्ताह पहले की तुलना में 0.6 प्रतिशत अंक की गिरावट है. राष्ट्रपति द्वारा अपना काम संभालने के तरीके पर जब सवाल पूछा गया तो 75.8% लोगों ने पुतिन कि कार्य शैली पर भरोसा जताया. मतदान करने वालों में से कुल 50.6% ने कहा कि उन्होंने रूसी सरकार के काम को पसंद किया है और 52.8% ने प्रधान मंत्री मिखाइल मिशुस्तीन के काम को सराहा. उत्तरदाताओं में से 62.3% ने कहा कि उन्हें मिशुस्टिन पर भरोसा है.

संसदीय दलों के नेताओं के लिए सर्वेक्षण किए गए लोगों में से 33.5% ने रूसी कम्युनिस्ट पार्टी के गेन्नेडी ज़ुगानोव, 33.2% ने ए जस्ट रूस के मिरोनोव और 7 प्रतिशत ने कहा कि उन्हें न्यू पीपल पार्टी के अध्यक्ष एलेक्सी नेचायेव (पिछले सप्ताह की तुलना में 1.4 प्रतिशत अंक कम) पर भरोसा है. पोल के प्रतिभागियों में से 15% लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपीआर) के नेता लियोनिद स्लटस्की पर भरोसा करते हैं.

वहीं संयुक्त रूस पार्टी के लिए लोकप्रिय समर्थन का स्तर 40.4 प्रतिशत है. रूसी कम्युनिस्ट पार्टी के लिए यह स्तर 0.4 प्रतिशत अंक बढ़कर 10.3% हो गया और न्यू पीपल पार्टी के लिए 0.5 प्रतिशत अंक बढ़कर 4.7% हो गया है.

Related posts

16 साल के प्रज्ञानानंद, वर्ल्ड नंबर 10 : चेसेबल मास्टर्स के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय, अब डिंग से होगी भिड़ंत

Live Bharat Times

पोन्नियिन सेलवन1 एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और तृषा कृष्णन की फोटो वायरल

Live Bharat Times

पान के पत्ते चबाने से होने वाले इन अद्भुत फायदों के बारे में आप भी जाने

Leave a Comment