Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राज्य

यूपी की बड़ी खबर LIVE: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

 

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर तड़के करीब तीन बजे झांसी से दिल्ली जा रही कोयले से लदी मालगाड़ी के डिब्बे में आग लग गई.

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह कोयले से लदी मालगाड़ी के डिब्बे में आग लग गई। कोयले में धुंआ उठता देख रेलवे सुरक्षा बल ने तुरंत दमकल को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया और ट्रेन को आगे भेजा. हादसे के दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

सुबह करीब 3 बजे झांसी से दिल्ली जा रही कोयले से लदी मालगाड़ी आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पहुंच गई थी. ट्रेन के रवाना होने से पहले अचानक एक डिब्बे से धुआं उठने लगा और कुछ देर बाद आग की लपटें निकलने लगीं. ट्रेन की बोगी में लगी आग से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया. किसी अनहोनी की आशंका से लोग दहशत में आ गए। यात्रियों ने तुरंत प्लेटफार्म खाली कर दिया। हादसे के दौरान कई ट्रेनें आगरा कैंट स्टेशन आने वाली थीं, सभी को आउटर पर रोक दिया गया. इसी बीच आरपीएफ की सूचना पर दमकल की टीम पहुंच गई और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

Related posts

दिल्ली: केसीआर ने दिल्ली में बीआरएस कार्यालय खोला; कांग्रेस ने कहा, “वह राष्ट्रीय राजनीति में सफल नहीं होंगे”

क्या दिल्ली में कोरोना को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन लगाया जाएगा? स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने क्या बताया?

Live Bharat Times

नूपुर के समर्थन में करणी सेना का प्रदर्शन: कहा- सरकार कन्हैया के हत्यारों को लाल किले पर गोली मार दे

Live Bharat Times

Leave a Comment