Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राज्य

यूपी की बड़ी खबर LIVE: एटा में विवाहिता की हत्या, ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप

 

एटा के साकीत थाना क्षेत्र के नगला काजी में विवाहिता बबली यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिलने से सनसनी फैल गई. महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. इस दौरान ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वे लगातार दहेज की मांग करते थे और दहेज नहीं देने पर लड़की की पिटाई करते थे। महिला के परिजनों ने बताया कि आज भी ससुराल पक्ष और विवाहिता के बीच मारपीट होती थी।

मृतक विवाहिता बबली की शादी नगला काजी थाना साकीत निवासी राहुल यादव के साथ हुई थी. परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी दहेज की मांग को लेकर युवती के ससुराल वाले कई बार मारपीट व प्रताड़ित कर चुके हैं। कई बार इस मामले में रिश्तेदारों और उनके आसपास के लोगों के बीच पंचायत भी हुई.

लेकिन ससुराल वालों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। वे लगातार दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करते रहे और मारपीट करते रहे। जब मामला बढ़ा तो इस पूरे मामले की शिकायत लड़की के परिजनों ने पुलिस से भी की थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की.

Related posts

आसाम -अरुणाचल सीमा: वन अधिकारियों की टीम पर तस्करों ने की फायरिंग, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Live Bharat Times

गाज़ियाबाद : 12 साल का बच्चा दंपत्ति हत्याकांड में मास्टरमाइंड और कातिल

Admin

विशेष दर्जा और पैकेज को भूल जाइए, बजट में बिहार के लिए कुछ नहीं है : राजद, कांग्रेस

Admin

Leave a Comment