Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राज्य

यूपी से लेकर, बिहार, राजस्थान और हरियाणा तक, जानिए- किस राज्य में कब से खुले स्कूल

कोविड केसेस में कुछ कमी आने के बाद देशभर के कई राज्यों ने स्कूलों को फिर से खोल दिया है तो कई जगहों पर अभी भी ऑनलाइन क्लासेस ही चल रही हैं. कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां केवल नौंवी से बारहवीं तक के लिए स्कूल खोला गया है. किस राज्य में स्कूल खुल गए हैं, किसने अभी भी फिजिकल क्लास की परमीशन नहीं दी है, जानते हैं डिटेल में.

उत्तर प्रदेश –

उत्तर प्रदेश के स्कूलों को अभी बंद रखा गया है और यहां के स्कूल और कॉलेजों में ऑनलाइन क्लासेस ही चल रही हैं. फिलहाल यूपी में 06 फरवरी तक स्कूल और कॉलेज फिजिकल क्लासेस के लिए बंद हैं.

दिल्ली –

दिल्ली में पैरेंट्स और टीचर्स के असंतोष जाहिर करन के बावजूद अभी स्कूल नहीं खुले हैं. डीडीएम की मीटिंग में स्कूलों को फिलहाल बंद रखने का ही निर्णय लिया गया है. यहां ऑनलाइन क्लासेस ही चल रही हैं.

मध्य प्रदेश –

मध्य प्रदेश के स्कूलों को 31 जनवरी तक के लिए बंद किया गया था. हाल-फिलहाल स्कूलों के फिर से खुलने को लेकर कोई सूचना नहीं आई है. वहां के मुख्यमंत्री ने केवल इतना कहा है कि स्थिति की समीक्षा और विशेषज्ञों की राय के बाद स्कूल खोलने पर फैसला होगा.

महाराष्ट्र –

यहां राज्य भर के स्कूलों को बंद कर दिया गया था लेकिन हाल ही में डिप्टी सीएण ने घोषणा की कि पुणे के स्कूल 01 फरवरी से खुलेंगे. इसमें भी क्लास एक से आठ तक हाफ डे के लिए ही आएगा. जबकि नौ और दस रेग्यूलर तरह से ही स्कूल आएंगे.

बिहार –

बिहार में सरकार ने फिलहाल सभी क्लासेस को ऑनलाइन ही संचालित करने का फैसला लिया है. यहां के स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर सभी 06 फरवरी तक के लिए बंद हैं.

राजस्थान –

राजस्थान में रिवाइज्ड कोविड गाइडलाइंस के साथ दस और बारहवीं कक्षा के लिए स्कूलों को एक फरवरी से खोला जाएगा. जबकि क्लास 6 से 9 तक के लिए स्कूल 10 फरवरी से खुलेंगे.

हरियाणा –

हरियाणा में फिलहाल क्लास 10 से 12 तक के लिए स्कूल खोले गए हैं. एक फरवरी से केवल इन कक्षाओं के छात्र फिजिकल क्लासेस के लिए जा सकते हैं.

Related posts

CM सिटी में पुलिस और दिव्यांग आमने-सामने:पीड़ितों के समर्थन में आए लोगों के साथ जवानों की झड़प, लघु सचिवालय का घेराव करने जा रहे थे

Live Bharat Times

बाबरी मस्जिद विवाद पर ममता की टिप्पणी

Live Bharat Times

अमर जवान ज्योति : 50 साल से जल रही अमर जवान ज्योति आज बुझ जाएगी, जानिए क्या है इसका इतिहास

Live Bharat Times

Leave a Comment