Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

रणवीर सिंह कर सकते है शक्तिमान, और इस अभिनेत्री को मिल सकता है गीता विस्वा का रोल।

भारतीय सिनेमा का पहला सुपरहीरो शक्तिमान हर किसी को याद है। शक्तिमान की फैन फॉलोइंग जितनी पहले थी उतनी ही अब भी है। अब ये सुपरहीरो टीवी से निकलकर बड़े पर्दे यानी सिनेमा में आ रहा है।
जी हां! जल्द शक्तिमान पर फिल्म बिग बजट की फिल्म बनाने जा रही है। जिसमे शक्तिमान को रोल रणवीर सिंह करते नजर आएंगे। वही बात करे शक्तिमान सीरियल में मुकेश खन्ना, वैष्णवी महंत और  सुरेंद्र पाल जैसे कलाकर ने काम किया था।

शक्तिमान उर्फ गंगाधर तिलक सीरियल में मुकेश खन्ना दो किरदार निभाते नजर आए थे। जिसमे शक्तिमान को अलौकिक शक्तियां प्राप्त थी वही दूसरी तरफ गंगाधर का किरेदार एक साधारण जिंदगी को दिखाया गया है। मुकेश खन्ना ने दोनों किरदार को बखूबी निभाया। फिल्म में शक्तिमान के लिऐ मेकर्स की पहली पसंद रणवीर सिंह है।
जो फिल्म में लीड रोल में भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालाकि अभी रणवीर सिंह ने इसको लेकर कोई कन्फर्म नही किया है।

सीरियल में गीता विस्व का किरेदार वैष्णवी महंत ने निभाया। सीरियल में उनकी मासूमियत को फैंस ने काफी पसंद किया। शक्तिमान में उनकी और गंगाधर की लव केमिस्ट्री को दिखाया गया है। और कयास लगाया जा रहा है की फिल्म शक्तिमान में उसी हिरोइन को साइन किया जाएगा, जिसकी जोड़ी उनके साथ अच्छी लगेगी। वैसे मेकर्स दीपिका पादुकोण को गीता विश्वा के किरदार के लिए मन बना रहे है।

सीरियल में शक्तिमान के गुरु का किरदार टॉम  ऑल्टर ने निभाया था। साल 2017 में स्किन कैंसर के कारण उनकी मौत हो गई थी। सीरियल में शक्तिमान को अलौकिक शक्तियों से परिचित कराने वाले इनके गुरु ही थे। वैसे फिल्म में उनके किरेदार से समंधित कोई खबर नहीं है।

तमराज किलविश
सीरियल में सबसे खूंखार दुश्मन शक्तिमान का तामराज किलविष था। इसका मकसद सिर्फ शक्तिमान को मरना और दुनिया में अंधेरा कायम करना था। इसलिए इसकी पसंदीदा लाइन अंधेरा कायम रहे फैंस को काफी पसंद आया।  फिल्म में जिस भी एक्टर को तमराज़ का किरदार दिया जाएगा, वह फैंस के बीच छा जाएगा।

डाक्टर जैकल शक्तिमान का दूसरा सबसे बड़ा विलेन। डॉक्टर का मकसद भी शक्तिमान को परेशानी में डालना था। जहा एक तरफ शक्तिमान के पास अलोकिकी शक्तियां थी वही दूसरी तरफ डॉक्टर के पास तेज दिमाग था जो शक्तिमान को बर्बाद करने के लिए चलता था। डाक्टर जैकाल का किरदार  ललित परिमू ने निभाया था। और आज कल ये फिल्मों में कम दिखाई देते है।

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

विजय गलानी का निधन: मशहूर निर्माता विजय गलानी का निधन, लंदन में चल रहा था कैंसर का इलाज

Live Bharat Times

लव इज इन द एयर : अवॉर्ड शो के दौरान एक-दूसरे को खो दिया सिद्धार्थ-कियारा, फैन्स बोले- अपनी ही दुनिया में बिजी हैं

Live Bharat Times

अनुष्का शर्मा ने वीडियो शेयर कर रतन टाटा की तारीफ करते हुए कहा…

Live Bharat Times

Leave a Comment