Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

राजभर और सीएम योगी की हुई मुलाकात, मुख्यमंत्री की जमकर करी तारीफ

आज बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ करी।  उन्होंने कहा की योगी आदित्यनाथ पिछड़े समाज के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा की समाजवादी पार्टी ने पिछड़े समाज के हितो का बिलकुल भी ध्यान नहीं रखा जबकि मुख्यमंत्री सही काम कर रहे हैं। सुभासपा अध्यक्ष ने राजभर व भर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की अपील की है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा की अखिलेश ने पिछड़े समाज के लिए कुछ नहीं किया।

राजभर ने बताया की उन्होंने कल मुख्यमंत्री से मुलाकात करी थी, उन्होंने कहा की ‘राजभर जाति को एसटी का दर्जा दिलाने की बात कही थी और मेरे अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी सहमत हैं।’ राजभर ने बताया की उन्होंने सीएम से अनुरोध किया है कि माफिया की आड़ में गरीबों के घर ना गिराए जाए। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा की दोनों समाज के पिछड़े वर्ग के लिए काम कर रहे हैं। राज भर के अनुसार उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए सीएम ने समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिया है कि राजभर जाति के मुद्दों का हल करें।

मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात के अगले ही दिन सुभासपा अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी से अपील करी है कि वो जहाँ कहीं भी हो समर्पण कर दे। जहाँ एक तरफ  राजभर की इस प्रकार की अपील के कई सियासी मतलब निकले जा रहे हैं वहीँ दूसरी तरफ राजभर का कहना है कि इस विषय पर उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कोई बात नहीं हुई है।

राजभर ने पत्रकारों को बताया की उनकी पार्टी 26 सितम्बर से सावधान यात्रा निकलेगी जिसमे वह स्वयं प्रत्येक जिले में जाएंगे और लोगो को जागरूक करेंगे।  उन्होंने कहा हम समाज की लड़ाई लड़ रहे हैं और मुख्यमंत्री ने इस विषय में मुझसे लम्बी बातचीत करी है और कहा है की राजभर समाज को एस टी का दर्जा दिया जाएगा और इस विषय का प्रस्ताव उन्होंने केंद्र को भेज दिया है। अखिलेश यादव के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश ने सिर्फ सपने दिखाए जब वह सत्ता में थे तो इसका प्रस्ताव क्यों नहीं भेजा।

Related posts

ऑनलाइन आलोचना के बीच दीपिका पादुकोण ने आलिया भट्ट की मेट गाला 2023 के डेब्यू पर दी प्रतिक्रिया

दिल का दौरा आने से पहले मिलते हैं ऐसे शुरूआती संकेत, पहचाने और बचाव करे

Admin

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का नया लुक; भारत जोडो की दाढ़ी अब कट गई

Live Bharat Times

Leave a Comment