Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

राष्ट्र का विकास,राष्ट्रवाद और देश का विकास ये हैं बीजेपी के हथियार : जे पी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित माफिया मुख्तार अंसारी के गढ़ गाजीपुर से 2024 के लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया । पार्टी के चुनाव अभियान का शुभारंभ करते हुए नड्डा ने संदेश दिया कि भाजपा तीसरी बार फिर से केंद्र में मोदी सरकार बनाने के लिए माफिया पर वार, विकास की रफ्तार और राष्ट्रवाद को धार देने के अपने अजेंडे पर चलेगी। लोकसभा चुनाव की जमीन  तैयार करते हुए नड्डा ने कहा कि यदि चुनाव में ईवीएम का गलत बटन दब जाए तो माफिया राज आ जाता है।

गाजीपुर से चुनावी अभियान का शंखनाद कर नड्डा ने यह जताने की कोशिश की है कि भाजपा के लिए पूर्वांचल की कितनी अहमियत है। अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, योगी सरकार में माफिया राज खत्म हुआ है और कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने यह भी बताया, भाजपा सरकार में योगी के बुलडोजर ने जमीन को माफिया के कब्जे से मुक्त कराया है और अवैध संपत्तियों को जमींदोज किया है। नड्डा ने संदेश दिया कि भाजपा ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को सक्रिय, गरीबों को समर्पित, संवेदनशील एवं जवाबदेह सरकार दी है। नड्डा ने डबल इंजन की सरकार का महत्व बताते हुए केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में गांवों से लेकर शहरों, जल, थल और आकाश के लिए चल रही परियोजनाओं को लगातार जारी रखने के लिए 2024 में फिर प्रदेश में 2014 से बड़े रिकॉर्ड बनाने की जमीन तैयार की।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में विपक्ष के कब्जे वाली 14 सीटों सहित 2019 के लोकसभा चुनावों के परिणाम के लिहाज से कमजोर सीटों पर स्थिति मजबूत बनाने की अपनी रणनीति के तहत गाज़ीपुर में राष्ट्रिय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री की जनसभा आयोजित करी

Related posts

सिर्फ वायरस ही नहीं घर के अंदर के प्रदुषण से भी सर्दी खांसी हो सकती हे।

Live Bharat Times

Indian Coast Guard ने Group C / Various Post पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया।

Admin

एक्शन मोड में नजर आए पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री, लुधियाना बस स्टैंड पर की चेकिंग,

Admin