Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने जगन्नाथ के दर्शन के लिए पैदल किया 2 किलोमीटर का सफ़र

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पैदल चलकर किये भगवान जगन्नाथ के दर्शन .पुरी की सड़क पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लगातार पैदल चल रहीं थीं। हर कोई हैरान था कि, आखिरकार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू क्यों पैदल चल रहीं हैं। पर पुरी ग्रांड रोड पर करीब 2 किमी. पैदल चलकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रुक गई और उन्होंने एक आम भक्त की तरह गुरुवार को जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए। जुलाई में देश के शीर्ष संवैधानिक पद का कार्यभार संभालने के बाद यह उनका ओडिशा का पहला दौरा है।

उन्होंने अपने दौरे की शुरूआत जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर की। जब लोगों ने यह देखा तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति सभी ने सम्मान से हाथ जोड़ लिए। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्कूली बच्चों के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई।बैसीपहाचा के माध्यम से मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया और भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के सामने प्रार्थना की।

मंदिर के अंदर करीब 30 मिनट बिताने के बाद वह बाहर आईं और आगंतुक पुस्तिका पर एक संदेश के साथ हस्ताक्षर किए। इसके आलावा महामहिम ने बच्चो के साथ तस्वीरे भी खिचवाई .

Related posts

नकली है जेल में बंद ‘बाबा’, उदयपुर से हुई किडनैपिंग, डेरा प्रेमियों ने कोर्ट में लगाई है ये गुहार

Live Bharat Times

अडानी समूह के शेयरों में अब उलटफेर का खतरा, संकेतक से पता चलता है

Live Bharat Times

केदारनाथ: टोकन व्यवस्था से एक घंटे में 1200 श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन, नहीं करना पड़ेगा इंतज़ार

Admin

Leave a Comment