Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में विदेशी युवक भी हुए शामिल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की तारीफ

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार सुबह झालावाड़ जिले के रायपुर के कालीतलाई गांव से शुरू हो गई। राहुल संग सीएम अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा के साथ पैदल चले। देशभक्ति गानों के साथ उत्साह से चल रहे थे।

उधर मुख्यमंत्री गहलोत ने यात्रा में शामिल अन्य यात्रियों से मिलकर उनका हालचाल पूछा और भोजन एवं रात्रि विश्राम एवं ठहरने सहित तमाम व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसी दौरान उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने आए सोहेल हाशमी से भी मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो भी गहलोत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा: ‘विदेशों से लोग अपना कामकाज छोड़कर राहुल गांधी के नेतृत्व में देश की मजबूती के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने आ रहे हैं।’
सोहेल हाशमी ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र से यात्रा को ज्वाइन किया है। उनके एक मित्र भी यात्रा में शामिल होने बेल्जियम से आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि एमपी में बहुत अच्छे इंतजामात थे, लेकिन राजस्थान में आकर बहुत अच्छा लगा। यहां पूरी व्यवस्था की गई है। सोहेल ने कहा कि वे यात्रा में देश को समर्थन करने के उद्देश्य से आए हैं।

Related posts

बीजेपी का आरोप राहुल गांधी पर आरोप देश की एकता पर वार

Admin

90 के दशक की यह टॉप एक्ट्रेस आज फिल्म इंडस्ट्री से है दूर, शादी के 19 साल बाद भी नहीं है कोई बच्चा, बताई वजह

Live Bharat Times

बेंगलुरु समेत कई जगहों पर नहीं खुले बाजार, मुस्लिम संगठनों ने कहा- शरीयत के खिलाफ कोर्ट का फैसला

Live Bharat Times

Leave a Comment