Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

वाराणसी :कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता ने लगाया भाजपाइयों पर रंगदारी,लूट और छेड़खानी का आरोप

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में कांग्रेस पार्टी की पूर्व प्रवक्ता और एक एनजीओ की संचालिका ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर रंगदारी मांगने, छेड़खानी, लूट, बलवा और धमकाने के आरोप लगाए हैं। महिला द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर जिले के सारनाथ पुलिस थाने में साथ नामजद और अन्य अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

थाने में दी गयी अपनी तहरीर में पीड़िता ने बताया की उसका सम्बन्ध पद्म पुरूस्कार प्राप्त एक प्रतिष्ठित परिवार से है। इसके साथ ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाराक ओबामा द्वारा भी उसके व्यवसाय की तारीफ की जा चुकी है। पीड़िता का कहना है की वह कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता रह चुकी है और वर्तमान में पार्टी कार्यकर्त्ता है। इसके अलावा वह शहर के पहड़िया बेनीपुर इलाके की सत्संग नगर कॉलोनी में कुत्तों के लिए एक शेल्टर होम का भी संचालन करती है। साथ ही साथ गरीब बच्चों को भी पढ़ाती है।

पीड़िता का आरोप है की सामाजिक काम करते रहने देने के लिए भाजपाइयों द्वारा उससे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी। जब उसने रंगदारी नहीं दी तो उसके घर की बिजली काट दी गयी।उसके बाद एक दिन स्कॉर्पियो सवार भाजपा के साथ सौ के करीब महिला-पुरुषों ने उनके घर पर हमला बोल दिया और पथराव किया। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा के घर में घुसे हुए लोगों ने  उनके साथ छेड़खानी की। साथ ही साथ 50 हजार रुपये और जेवर भी लूट लिए। घटना के संबंध सबूत के तौर पर पीड़िता ने पुलिस को फोटो और वीडियो सौंपा है डीसीपी वरुणा जोन ने पीड़िता को पूरे मामले की जांच करा कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है । इस मामले में सात नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

जासूस रवींद्र कौशिक की भूमिका निभाने से सलमान खान ने किया इनकार

Admin

महाराष्ट्र: पुणे-नासिक हाईवे पर बड़ा हादसा, 17 महिलाओं को वैन ने कुचला, 3 की मौके पर ही मौत, 14 घायल

Admin

सारण जहरीली शराब पीड़ितों के परिजनों को मुआवजे के लिए भाजपा ने दिया धरना

Admin

Leave a Comment