Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
टेकब्रेकिंग न्यूज़

वाराणसी यूपी। 11 नवंबर को बीएचयू आएंगे 20 देशों के आठ सौ वैज्ञानिक

वाराणसी यूपी।

पूर्वांचल के गांव को ग्लोबल विलेज का रूप दिया जाएगा। अगले 8 साल में गांवों को हर तर्ज पर स्मार्ट बनाने के लिए सरकार को प्रपोजल देने की तैयारी है। इसके लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में 11 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7th आदर्श ग्राम सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह राष्ट्रीय सम्मेलन BHU स्थित मैनेजमेंट फैकल्टी में तीन दिन यानी कि 13 नवंबर तक चलेगा।आज BHU स्थित मैनेजमेंट फैकल्टी में प्रेस वार्ता के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि दक्षिण भारत के कृषि विशेषज्ञों की टीम अब पूर्वांचल के किसानों और नीति नियंताओं को खेती-किसानी के गुर सिखाएंगे।

दक्षिण भारत के 4 राज्यों के 200 से ज्यादा गांवों को आदर्श रूप दिया जा चुका है। वहीं अब उत्तर भारत के पूर्वांचल से इसकी शुरुआत की जा रही है। दक्षिण भारत में कृषि विकास को लेकर काम करने वाली संस्थान व्हील ग्लोबल फाउंडेशन के स्मार्ट विलेज डेवलपमेंट के प्रमुख प्रदीप कपूर ने कहा कि यह इस तीन दिवसीय कांफ्रेंस में अमेरिका और यूरोप समेत 20 देशों के 800 से ज्यादा शोधार्थी और वैज्ञानिक आएंगे। वहीं, 50 से अधिक कंपनियों और विश्वविद्यालयों के डेलीगेट्स आ रहे हैं। कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार को बेस्ट प्रैक्टिस का प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। इसमें विजेताओं को कैश प्राइज भी दिए जाएंगे।

Related posts

विधायक डॉ. अमनदीप कौर ने किया वार्ड 10* में पेयजल समस्या के समाधान के लिए 650 फीट गहरे बोरवेल का उद्घाटन

Live Bharat Times

1100 साल पुरानी नटराज मूर्ति को 25 साल पहले लंदन बेचा,अब चित्तौड़ आई:केंद्रीय मंत्री दिल्ली से लेकर आए

Admin

Skin Care: चेहरे पर बार-बार मुंहासे? क्या आप जानते हैं कि इस समस्या का कारण क्या है?

Admin

Leave a Comment