Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

सर्दियों के मौसम में संतरे खाने से मिलते हैं कई फायदे

 

फलों का सेवन हमेशा ही हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। फलों में आपके शरीर को स्वस्थ रखने के साथ रोगों से बचाए रखने के गुण मौजूद होते हैं। विटामिन-सी भी हमारे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है और इससे युक्त फलों का सेवन काफी स्वास्थ्यवर्धक होता है। संतरा एक ऐसा फल है, जो विटामिन-सी का काफी अच्छा स्रोत माना जाता है। साथ ही सर्दियों में संतरे का सेवन काफी गुणकारी माना गया है। विटामिन-सी के अलावा संतरे में फाइबर, विटामिन बी कांपलेक्स, कैल्शियम, पोटेशियम आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह सिट्रस फ्रूट स्वादिष्ट होने के साथ ही गुणों की खान भी होता है। तो आइए जानते हैं सर्दियों में संतरे के सेवन से कौन-कौन से फायदे होते हैं…

1. वजन घटाने में सहायक
ठंड के मौसम में आमतौर पर लोगों को भूख अधिक लगती है। ऐसे में बैठे-बैठे पूरे दिन में वह कुछ ना कुछ खाते रहते हैं और ना जाने कब वजन बढ़ जाता है पता भी नहीं चलता। ऐसे में शरीर में सही पोषण पहुंचाने के साथ ही भूख को कंट्रोल रखने के लिए विटामिन सी और फाइबर युक्त संतरे का सेवन काफी फायदेमंद होता है। संतरे के सेवन से आप अनावश्यक खाने से बच पाएंगे और मोटापा कंट्रोल रह सकेग। इसके अलावा, संतरे में कैलोरी भी ज्यादा नहीं होती है, तो वेट लॉस के लिए संतरा खाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

2. इम्यूनिटी बूस्टर
विटामिन सी के अलावा संतरे में कई खनिज और अन्य विटामिन भी मौजूद होते हैं, जो प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं। ठंड के मौसम में सर्दी-जुखाम, वायरल आदि का खतरा बना रहता है। ऐसे में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए और रोगों से लड़ने के लिए संतरे का सेवन करना काफी फायदेमंद माना गया है।

3. त्वचा के लिए फायदेमंद
सर्दियों के मौसम में त्वचा की चमक खोने से त्वचा रूखी-सूखी और बेजान होने लगती है। ऐसे में ठंड के मौसम में त्वचा के लिए संतरा खाने के कई फायदे देखे जा सकते हैं। खाने के अलावा आप संतरा फेस पैक का इस्तेमाल करके भी त्वचा को खूबसूरत बनाए रख सकते हैं। संतरे में पाए जाने वाले विटामिन ए, सी और विटामिन ई आपकी त्वचा को जवां और सुंदर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। वहीं संतरा खाने से इसमें पाया जाने वाला विटामिन-सी त्वचा में कोलेजन का निर्माण करता है।

Related posts

अगर आप भी गर्मियों में हेयर फॉल से बचना चाहते हैं तो ऐसे करें बालों की देखभाल

Live Bharat Times

केंद्र के अनुसार 24 घंटे में 60 कोविड की मौत, भारत में 21,880 नए सीओवीआईडी ​​​​-19 मामले

Live Bharat Times

विटामिन ई और सी बनाए रखते हैं आपकी त्वचा को जवान

Live Bharat Times

Leave a Comment