Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

सर्दियों में निखरी त्वचा पाने के लिए घर पर ही मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल करें

सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाओं की वजह से हमारी त्वचा बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है। ड्राई स्किन की वजह से हमें बहुत सारी परेशानियां होती है। इसके लिए हम बहुत से लोशन और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कभी-कभी इसके ज्यादा इस्तेमाल से हमारी त्वचा ज्यादा ऑइली दिखाई देती है। इसके अलावा सारे प्रोडक्ट हमें सूट भी नहीं करते। इसलिए घर पर ही मौजूद चीजों का इस्तेमाल करके ड्राई स्किन के ऊपर नमी लाई जा सकती है। इसके अलावा चेहरे के ऊपर निखार भी लाया जा सकता है। आज हम इसी के बारे में बात करेंगे। आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे जिनके इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा को नेचुरल तरीके से मॉइश्चराइज कर पाएंगे।
सर्दियों के मौसम में आप त्वचा के लिए ओटमील का इस्तेमाल कर सकते हैं। ओटमील खाने के लिए इस्तेमाल होता है। लेकिन त्वचा के लिए भी यह बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप चाहें तो दूध में ओटमील मिला सकते हैं। उसके बाद ओटमील को चेहरे के ऊपर लगाएं। 15-20 मिनट इसे रहने दें। उसके बाद आप चेहरे को धो लें। ऐसा करने से आपकी त्वचा पर चमक आएगी। इसके अलावा आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑलिव ऑयल भी हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए थोड़ा ऑलिव ऑयल और शहद को मिक्स करें। दोनों चीजों को मिक्स करने के बाद चेहरे के ऊपर मसाज करते हुए लगाएं। 10-15 मिनट इसे रहने दें। उसके बाद चेहरे को धो लें। इन उपायों को करने से आपकी ड्राई स्किन की समस्या दूर होगी। इसके अलावा आपके चेहरे के ऊपर निखार आएगा।

Related posts

ब्रिटिश वैज्ञानिकों का शोध : पुरुषों की तुलना में महिलाओं का दिमाग आधा डिग्री गर्म, मासिक धर्म हो सकता है एक बड़ा कारण

Live Bharat Times

इन चीजों के सेवन को नज़रअंदाज करके रखें अपने फेफड़ों का ध्यान

Live Bharat Times

उत्तर प्रदेश पुलिस ने Sport Quota Constable 534 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्‍लाई।

Live Bharat Times

Leave a Comment