Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सीएम दौरा: मेरठ में आज छह घंटे रहेंगे योगी .

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 10:30 बजे मेरठ में पुलिस लाइन में पहुंच जाएंगे। कमिश्नरी सभागार में उनके सामने हर घर तिरंगा, गन्ना भुगतान समेत 15 योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। मेरठ के अलावा मंडल के शेष जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। सीएम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण और छह किसानों को घरौनी देंगे।  कमिश्नरी में दो घंटे चलने वाली मंडलीय समीक्षा बैठक में मंडल के छह जिलों में हुए गन्ना भुगतान का ब्योरा सीएम को बताया जाएगा। अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री स्वनिधि, टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण, निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल, जल जीवन मिशन, पीएम आवास, कोरोना टीकाकरण, घरौनी वितरण, आईजीआरएस, रोजगार सृजन, गन्ना मूल्य भुगतान, स्कूल चलो अभियान, ऑपरेशन कायाकल्प में मंडल की स्थिति का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। प्रेजेंटेशन में योजनाओं के लाभार्थियों के फोटो भी लगाए गए हैं। वहीं, जिलाधिकारी दीपक मीणा नवाचार पर भी एक रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत करेंगे। इसमें मेरठ में बनाई गई आधारशिला प्रयोगशाला, गांवों में बनाए गए पुस्तकालय, दिव्यांगों के लिए स्कूलों में सुविधा आदि की स्थिति होगी।

Related posts

पंजाब में डेंगू का कहर कुल मरीजों की गिनती पहुंची 5885

Live Bharat Times

झारखंड में धूम-धाम से मनाया जा रहा करमा पूजा, राज्यपाल और सीएम हेमंत सहित कई मंत्रियों ने राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं…

Live Bharat Times

अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी को खरीदेंगे मुकेश अंबानी, 6 करोड़ डॉलर में हो सकती है डील

Live Bharat Times

Leave a Comment