Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़

सेंसेक्स 290 अंक गिरकर 57917 पर हुआ बंद, भारतीय बाजार पर दिखा फेडरल रेट का असर

दो दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार में फिर से उठापटक देखने को मिली है। निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट देखने को मिली है। जबकि यूएस फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में चौथाई प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट के बावजूद आज सुबह भारतीय बाजार बढ़त के साथ खुले। लेकिन यूरोपीय बाजारों में गिरावट का असर दोपहर बाद भारतीय बाजारों में भी देखने को मिलने लगा। बीएसई सेंसेक्स 57,925 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 75 अंक गिरकर 17,077 अंक पर बंद हुआ।

जानिए कौन से शेयर फायदे में रहे और किसे नुकसान हुआ
आज के कारोबार में फार्मा, एफएमसीजी, मेटल्स, हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों में तेजी रही। जबकि बैंकिंग, आईटी, एनर्जी सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स के 30 में से 13 में उछाल और 17 नुकसान के साथ बंद हुए। निफ्टी के 50 शेयरों में से 20 बढ़त के साथ और 30 गिरावट के साथ बंद हुए।

आज सुबह की बात करें तो हफ्ते के चौथे दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सेंसेक्स आज 236 अंकों की गिरावट के साथ 57978 के स्तर पर खुला। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में निफ्टी 79 अंक नीचे 17071 पर खुला था। इस गिरावट के चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब 87 हजार करोड़ रुपये डूब गए।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने बुधवार को देर रात ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी। फेडरल के फैसले का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला।

Related posts

मुस्लिम कोटे पर टिप्पणी को लेकर BRS ने अमित शाह पर साधा निशाना

Live Bharat Times

अखिलेश का वार -बीजेपी सरकार ‘इन्वेस्टर्स समिट’ के नाम पर सिर्फ शोर मचाने का काम कर रही

Admin

यू.टी. में पहली बार एक विशेषज्ञ व्याख्यान के माध्यम से यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ डकोटा- यूएसए, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक-दमन के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग।

Admin

Leave a Comment