Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

सोनाली फोगाट मौत मामले की जांच अब सीबीआई के हाथों में

एक्ट्रेस और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट के मौत के मामले की परते खोलने के लिए इसकी जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपी गई है। फोगाट का परिवार पिछले कई दिनों से इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की अपील कर रहा था। परिवार की मांग को देखते हुए गोवा सरकार ने जांच सीबीआई को सौंपने का मन बनाय़ा है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि लोग लगातार खासकर सीबीआई जांच की मांग कर रहा थे। हम इस केस को आज सीबीआई को सौंप रहे हैं। उन्होंने बताया कि मैंने हैंडओवर के लिए गृह मंत्रालय को खत लिखा है। हमें अपनी पुलिस पर भरोसा है कि वे अच्छी जांच कर रहे हैं लेकिन यह लोगों की डिमांड है।

गौरतलब है कि हरियाणा के हिसार से भाजपा नेता फोगाट की पिछले महीने गोवा में मौत हो गई थी और ऐसी आशंका है कि उनकी हत्या की गई थी। सावंत ने पणजी में पत्रकारों से कहा कि गोवा पुलिस ने मामले की ‘‘बहुत अच्छी जांच’’ की है और उसे कुछ सुराग भी मिले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हरियाणा के लोगों तथा सोनाली फोगाट की बेटी की मांग के कारण हमने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का अनुरोध करने का निर्णय लिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं केंद्रीय गृह मंत्रालय को निजी रूप से पत्र लिखूंगा।’’

Related posts

कैटरीना, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की मस्ती, वायरल हुआ वीडियो

Live Bharat Times

ड्रीम हाउस : मुंबई में अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने लिया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, शादी के बाद इस घर में रहने की तैयारी

Live Bharat Times

रिटायरमेंट फंड में निवेश करते वक्त इन बातों का दें खास ध्यान! नहीं होगी पैसों की कमी, जानिए उपाय

Live Bharat Times

Leave a Comment