Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

स्वरा की फहाद से शादी के बाद कंगना ने किया कमेंट, आप दोनों खुश हैं…!

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की शादी चर्चा में है। स्वरा भास्कर ने 6 जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। स्वरा ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की है। अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने स्वरा की शादी पर ट्वीट किया है। कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। स्वरा और फहाद की शादी को लेकर कंगना रनौत का पहला रिएक्शन भी सामने आ गया है।

कंगना ने ट्वीट कर लिखा- ‘आप दोनों खुश दिख रहे हैं। आप धन्य हैं कि आप पर ईश्वर की कृपा है। शादी दिल में होती है, बाकी सब औपचारिकता है।

हालांकि कंगना के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा अपने बयानों से चर्चा में रहने वाली कंगना रनौत का ये सादगी भरा अंदाज लोगों को हजम नहीं हो रहा है। कोई कंगना की तारीफ कर रहा है तो कोई कह रहा है कि कंगना की तबीयत खराब है।

गौरतलब हो कि स्वरा भास्कर ने शादी का ऐलान कर सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया था। अभिनेत्री ने एक पोस्ट में खुलासा किया कि उन्होंने राजनेता फहाद अहमद से शादी की है। इस जोड़े ने 16 फरवरी को अपनी शादी को पंजीकृत किया और विशेष अवसर को अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के साथ मनाया। अब स्वरा का एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने पति फहद को भाई कहकर संबोधित किया था। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।

Related posts

घर में पूजा स्थान बनाने के लिए इन वास्तु नियमों का ध्यान जरूर रखें

Admin

राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने किया पठान फिल्म का विरोध

Admin

जीवन में सफलता पाने के लिए हर बुधवार को गणेश जी के ये उपाय जरूर करें

Live Bharat Times

Leave a Comment