Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़

हफ्ते के पहले दिन बाजार में शानदार उछाल, निफ्टी 17,719 के ऊपर बंद हुआ

शेयर बाजार में पिछले हफ्ते शुरू हुई उछाल मार्च के दूसरे हफ्ते के पहले दिन भी जारी रही। बीएसई सेंसेक्स 416 अंक बढ़कर 60,224.46 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 117 अंक बढ़कर 17,711.45 पर पहुंच गया। आज मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। इसके अलावा आईटी और बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी के चलते शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ है। आज के कारोबार में रियल्टी, PSU बैंक इंडेक्स पर दबाव देखने को मिला।

होली की छुट्टी को लेकर फंसा पेंच

रंगों का त्योहार होली की वजह से पूरे भारत में इस सप्ताह शेयर बाजार में ट्रेडिंग 1 दिन कम हो जाएगी। बीएसई और एनएसई दोनों पर इस त्योहार का अवकाश 7 मार्च को निर्धारित है। हालांकि, स्टॉक ब्रोकर एसोसिएशन ने होली के कारण छुट्टी की तारीख में बदलाव करने को कहा है। हालांकि होली की छुट्टी को लेकर बाजारों में अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Related posts

व्यापार मार्जिन तय करके मधुमेह, हृदय और गुर्दे की बीमारियों के लिए महत्वपूर्ण दवाओं की कीमतों में कमी करने की सरकार की योजना |

Live Bharat Times

देहरादून : दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया

Admin

Politics: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन में शामिल हुईं प्रियंका गांधी, पुलिस से FIR की कॉपी दिखाने की मांग

Live Bharat Times

Leave a Comment