Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारत

हिमालय पर माइनस 10 डिग्री तापमान पर सूर्य नमस्कार करके बनाया रिकॉर्ड

श्रीराम ठोलिया –

जयपुर – सामान्य 10 डिग्री तापमान में ही हमे ठंड लगने लग जाती है …  अगर यही तापमान माइनस 10 डिग्री हो और जगह हो हिमालय तो केसा लगेगा और इस तापमान में सूर्य नमस्कार है ना दांतों तले ऊँगली दबाने वाली बात …जयपुर की पर्वतारोही निवेदिता कौर और उनके साथी कार्तिक खंडेलवाल ने समुन्द्रतल से 17,163 फीट की ऊंचाई पर 30-30 सूर्य नमस्कार किए। हिमाचल प्रदेश के लाहौल जिले में स्थित माउंट यूनम एक्सपीडिशन पर माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तापमान और ऑक्सीजन का लेवल 11 फीसदी पर सूर्य नमस्कार करके रिकार्ड बनाया है। सूर्य नमस्कार प्रोजेक्ट को एनिटाइम, एनिवेयर, एनिवन नाम दिया। निवेदिता ने समुन्द्रतल से 15,419 फीट की ऊंचाई पर लेह मनाली मार्ग पर स्थित बैस कैंप भरतपुर टेंट कॉलोनी से एक्सपीडिशन शुरू किया। यहां पर दोनों पर्वतारोहियों ने 75- 75 सूर्य नमस्कार कर, आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को समर्पित किए। निवेदिता ने बताया कि फ्री फिटनेस में सूर्य नमस्कार ऐसी क्रिया है जिसके लिए किसी प्रकार के खर्चं या उपकरण की आवश्यकता नहीं होती। इसे कभी भी हम किसी भी स्थान पर कर सकते हैं। सूर्य नमस्कार फुल बॉडी एक्सरसाइज है जिससे सभी मांसपेशियों तथा लंग्स की एक्सरसाइज हो जाती है।

Related posts

कोरोना के चलते 28 फरवरी तक जारी रहेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक, डीजीसीए ने लिया फैसला

Live Bharat Times

दिल्ली-एनसीआर में फिर लौटने जा रही है भीषण ठंड! दो दिन तक गरज के साथ वर्षा होगी; तेज हवाएं चलेंगी

Live Bharat Times

सफर होगा आसान-मार्च से शुरु होगी देवघर-रांची से पटना हवाई सेवा

Admin

Leave a Comment