Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

होली से पहले आई अच्छी खबर, इस तरह मिल सकता है सस्ता गैस सिलेंडर

होली से पहले गैस सिलेंडर खरीदने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। मार्च के महीने में सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है। घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपये जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर में 350 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इससे त्योहार के दौरान आम लोगों की परेशानी बढ़ गई। गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी के बाद घरेलू गैस की नई कीमत 1103 रुपये हो गई है। अब त्योहार पर बचत करना है तो आपको यह तरीका अपनाना होगा।

ऐसे बुक करें गैस सिलेंडर
अगर आप ऐप का इस्तेमाल कर गैस सिलेंडर बुक करते हैं तो आपको कैशबैक का विकल्प मिल सकता है। पेटीएम ऐप समेत कई ऐप की मदद से गैस सिलेंडर बुकिंग पर आपको कैशबैक की सुविधा मिलती है, लेकिन अगर आप बजाज फाइनेंस ऐप की मदद से बुकिंग करते हैं तो आपको अधिक छूट मिलेगी।

छूट कैसे प्राप्त करें
अगर आप डिजिटल भुगतान की सुविधा देने वाले बजाज फिनसर्व ऐप की मदद से गैस सिलेंडर बुक करते हैं, तो आपको 50 रुपये तक का कैशबैक मिलता है। इसके लिए आपको किसी प्रोमोकोड का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। बजाज पे यूपीआई के जरिए भुगतान करने पर भी आपको यह छूट मिलती है।

गैस सिलेंडर की कीमत क्या है?
दिल्ली में इस समय गैस सिलेंडर के दाम 1103 रुपए हो गए हैं। तो मुंबई में 1102.50 रुपये, कोलकाता में 1129 हैं। तेल कंपनियों ने एक मार्च को गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि कर होली से पहले महंगाई की मार झेल रहे लोगों को बड़ा झटका दिया था।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट में आज फैसले का दिन की अहम् फैसले

Live Bharat Times

यूपी पुलिस ने केंद्रीय मंत्री के बेटे समेत 14 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया, हिंसा में 4 किसानों समेत 8 की मौत

Live Bharat Times

UP: सीएम योगी को धमकी देने वाले पर दो करोड़ का इनाम,

Live Bharat Times

Leave a Comment