Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

अगर आप भी बालों के झड़ने पर रोक लगाना चाहते हैं तो इस उपाय को अपनाएं

आजकल धूल और पोलूशन की वजह से हमारे बाल बहुत ज्यादा झड़ने लगते हैं। बालों के झड़ने के पीछे बहुत से कारण होते हैं। अगर आपके खानपान में किसी चीज की कमी है तो उसकी वजह से भी बालों पर असर पड़ता है। इसके लिए आपको अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा भरपूर मात्रा में पानी भी पीना चाहिए। बालों की ग्रोथ के लिए आपको अन्य उपाय भी अपनाने चाहिए। कुछ उपायों को रेगुलरली अपनाकर बालों को फिर से उगाया जा सकता है। इसके अलावा बालों का झड़ना भी रुक जाता है। आज हम आपके लिए एक विशेष नुस्खा लेकर आए हैं। आप इस नुस्खे को जरूर अपनाएं।
अगर आप बालों के झड़ने पर रोक लगाना चाहते हैं तो इसके लिए प्यास बहुत ज्यादा फायदेमंद होगा। आप एक प्याज लेकर उसका रस निकाल लें। अब इस रस में थोड़ा नारियल तेल ऐड करें। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। मिक्स करने के बाद आप बालों की स्कैल्प में अच्छे तरीके से लगाएं। आप बालों में मसाज करते हुए इस मिश्रण को लगाएं। अगर आप रात को सोने से पहले इस उपाय को करते हैं तो आपको बेहतर रिजल्ट मिलता है। सुबह होते ही आप बालों को धो सकते हैं। बाल धोने के लिए माइल्ड शैंपू का उपयोग करें। हफ्ते में दो से तीन बार आप इस उपाय को करें। इससे आपके बालों का झड़ना बंद होगा। साथ ही बालों का ग्रोथ भी बढ़ेगा।

Related posts

UWW रैंकिंग सीरीज: साक्षी मलिक 5 साल बाद चमकीं, कजाकिस्तान के पहलवान को हराकर जीता गोल्ड

Live Bharat Times

अपने डाइट में शामिल करें नींबू और हल्दी का पानी, इससे मिलेंगे अनेक सेहतमंद लाभ

Live Bharat Times

ऐसी छोटी-छोटी गलतियां जो आपके स्मार्टफोन को कर सकती है. बुरी तरह खराब

Live Bharat Times

Leave a Comment