Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

अदनान सामी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट की सारी तस्वीरें

अदनान सामी ने इंस्टाग्राम पर अपने सभी पोस्ट डिलीट कर गुडबाय पोस्ट कर दिया है. अपने वजन घटाने के लिए चर्चा में रहने वाले अदनान सामी ने एक अलविदा पोस्ट को छोड़कर अपने सभी सोशल मीडिया पोस्ट हटा दिए हैं. इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट होने के बाद अदनान के फैन्स सदमे में हैं. हालांकि सोशल मीडिया इस बात की भी चर्चा चल रही है कि ‘अलविदा’ उनका अगला म्यूजिक ट्रैक है, जो शानदार होने वाला है.

अदनान ने लिखा- अलविदा
अदनान सामी के इंस्टाग्राम पेज पर सिर्फ एक ही पोस्ट है, जिसमें वीडियो पर ALVIDA लिखा हुआ नजर आ रहा है. जहां कई लोग इसे अदनान के अपकमिंग ट्रैक को प्रमोट करने की रणनीति बता रहे हैं, वहीं कई फैंस इस बात से परेशान हैं कि उन्हें क्या हो गया है.

आपको बता दें कि अदनान ने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट को डिलीट कर दिया है. लेकिन ये सब ट्विटर पर देखने को मिल रहा है. हालांकि, हाल ही में अपने परिवार के साथ मालदीव गए अदनान की स्लिम लुक वाली तस्वीरें वायरल हुई थीं. वह अपने स्लिम लुक के लिए काफी चर्चा में रहे.

 

 Follow us on FacebookTwitter & Youtube.

Related posts

शो की होस्ट कंगना ने खुद को बताया सुपरस्टार होस्ट, कहा- शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे कई सफल कलाकार होस्टिंग में फेल

Live Bharat Times

बिग बॉस फेम शहनाज गिल जल्द करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू

Live Bharat Times

मिर्जापुर 3 स्टोरी लीक: ‘मिर्जापुर 3’ की शूटिंग शुरू करने से पहले कलिन भैया ने लीक कर दी पूरी कहानी, इस सवाल का भी था जवाब…

Live Bharat Times

Leave a Comment