Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

आईपीएल सुरेश रैना की सीएसके में वापसी

 

चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी कर सकते हैं सुरेश रैना दीपक चाहर के आईपीएल के 15वें सीजन से बाहर होने के बाद उनकी जगह रैना को शामिल किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक रैना से बातचीत चल रही है, लेकिन अभी इस पर फैसला नहीं लिया गया है।

रैना को आईपीएल में कोई खरीदार नहीं मिला। रैना पिछले सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। चेन्नई ने उन्हें रिटेन नहीं किया। वहीं, नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये था।

इस वजह से हो सकती है रैना की वापसी
चेन्नई सुपर किंग्स के सूत्रों के मुताबिक, सीएसके आईपीएल कमेंट्री कर रहे सुरेश रैना से दोबारा जुड़ सकती है। दरअसल इस सीजन में अंबाती रायुडू का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। रायुडू ने अब तक खेले गए 5 मैचों में 20.50 की औसत से 82 रन बनाए हैं। चेन्नई ने अब तक 5 मैचों में से केवल 1 मैच जीता है।

चोट के कारण दीपक चाहर आउट
दीपक चाहर चोट के कारण शुरुआती मैच में नहीं खेल पाए थे। माना जा रहा था कि वह आईपीएल के बीच में ही वापसी कर पाएंगे। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अभ्यास के दौरान उन्हें फिर से चोट लग गई। ऐसे में वह आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था।

रैना आईपीएल के सफल बल्लेबाजों में से एक
रैना आईपीएल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में से एक हैं। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। रैना ने 205 मैचों में 32.51 के औसत और 136.76 के स्ट्राइक रेट से 5528 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल में एक शतक और 39 अर्धशतक बनाए हैं। उनके बल्ले में 506 चौके और 203 छक्के लगे।

Related posts

अवेश खान की यॉर्कर ने तोड़ा बल्ला

Live Bharat Times

GT vs SRH फैंटेसी 11 गाइड: हार्दिक पांड्या ने 6 पारियों में बनाए 295 रन, जम्मू एक्सप्रेस उमरान ने लिए 10 विकेट

Live Bharat Times

पति सूर्यकुमार यादव के तीसरे शतक पर पत्नी देविशा शेट्टी ने दिए कुछ इस तरह के रिव्यु, जाने पूरी खबर

Admin

Leave a Comment