Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

आखिर क्यों जेमी लीवर ने ऑस्कर के बहाने दीपिका, करीना,कंगना और फराह की उतारी जबरदस्त नकल, जाने के लिए पढ़ें पूरी खबर

ऑस्कर पुरस्कारों में इस बार भारत के लिए कई खास मौके थे। एलीफेंट वर्डप्रेस को ऑस्कर पुरस्कार मिला। तो वही RRR को NatuNatu गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर मिला. वही ऑस्कर पुरस्कारों में दीपिका पादुकोण ने Natu Natu से दुनियाभर को इंटरव्यू करवाया. लेकिन इस सब चीजों को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की बिटिया और एड्रेस जेमी लीवर ने बहुत ही शानदार और फनी तरीके से पेश किया है। जेमी लीवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे दीपिका पादुकोण,करीना कपूर, कंगना राणावत और फरहान खान की मजेदार एक्टिंग करती नजर आ रही है। यही नहीं उनकी इस वीडियो में कही गई बातें भी बहुत ही फनी है।
इस वीडियो को जेमी लीवर ने ट्विटर पर शेयर किया और लिखा था बॉलीवुड और ऑस्कर हालांकि यह वीडियो कुछ दिन पहले उन्होंने पोस्ट किया था। लेकिन इसे अभी तक खूब पसंद किया जा रहा है और उसे इस पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, कंगना रनोट और फरान खान कि उनके द्वारा की गई मिमिक्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं और लगातार इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं।
जेमी लीवर ने लंदन की वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ मार्केटिंग कम्युनिकेशन की डिग्री ले रखी है। जेमी ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में बतौर स्टैंड अप कॉमेडियन की थी। वह सोनी चैनल के 2013 में आए शो कॉमेडी सर्कस के महाबली में भी परफॉर्म कर चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में किस किसको प्यार करूं, हाउसफुल फॉर और भूत पुलिस में भी काम किया है।

Related posts

टी20 वर्ल्ड कप : विराट करिश्मे के आगे पकिस्तान हुआ पस्त, भारत की पकिस्तान पर चार विकेट से शानदार जीत

Live Bharat Times

अब नवाज ने पूर्व पत्नी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- पैसों के लिए किया जा रहा ब्लैकमेल

Live Bharat Times

लखनऊ में हुआ बड़ा हादसा: तालाब में ट्रैक्टर ट्राली गिरने से दस लोगों की मौत

Live Bharat Times

Leave a Comment