Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

आज से पहले नहीं देखी होगी Arshad Warsi की खूबसूरत बेटी, ग्लैमर के आगे फेल हैं सारा-अनन्या, PHOTO देख उड़ जाएंगे होश

अरशद वारसी की बेटी जेने की फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपने-अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं. एक ने लिखा है, “हमें तो पता ही नहीं था कि अरशद सर की इतनी बड़ी और खूबसूरत बेटी है”.

अरशद वारसी बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से अपने अभिनय का लोहा मनवाया है. अरशद वारसी को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी फिल्म ‘मुन्नाभाई MBBS’ में ‘सर्किट’ का किरदार निभाकर मिली थी. इस किरदार ने उन्हें रातों रात फेमस कर दिया था. हालांकि अभिनेता पहले से ही प्रसिद्ध थे, लेकिन इस किरदार को करने के बाद उनकी जिंदगी ने मानो यू-टर्न ले लिया हो. हाल ही में अभिनेता को अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में देखा गया था. अरशद वारसी के बारे में तो सब जानते हैं, पर क्या आपको पता है कि अरशद की एक बहुत प्यारी बेटी भी हैं, जिनका नाम जेने जो वारसी है.
जी हां, अरशद वारसी की बेटी जेने को बहुत ही कम लोगों ने देखा होगा. आपको बता दें कि जेने वारसी बेहद खूबसूरत हैं. हालांकि जेने सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव तो नहीं रहतीं, लेकिन अरशद की बेटर हाफ मारिया गोरेटी के इंस्टा हैंडल पर उनकी फोटो देखने को मिल गई है. इस फोटो को देखने के बाद फैन्स को यकीन नहीं हो रहा कि अरशद वारसी की इतनी बड़ी बेटी है. वायरल हो रही फोटो में जेने अपनी मां के साथ दिखाई दे रही हैं. दोनों इस तस्वीर में लहंगे में नजर आ रही हैं. मारिया ने बेटी के कंधे पर हाथ रखा हुआ है.
अरशद वारसी की बेटी जेने की फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपने-अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं. एक ने लिखा है, “हमें तो पता ही नहीं था कि अरशद सर की इतनी बड़ी और खूबसूरत बेटी है”. गौरतलब है कि 14 फरवरी 1999 को अरशद ने मारिया गोरेटी से शादी की थी, जिससे उन्हें जेक और जेने नाम के दो बच्चे हुए.

Related posts

रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा होंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, वेब सीरीज़ में साथ आ सकते हैं दोनों

Live Bharat Times

IPL 2023: RR के बल्लेबाज जोस बटलर पर लगा मैच फीस का 10% जुर्माना, किया आचार संहिता का उल्लंघन

Live Bharat Times

उत्तराखंड: खिलाडियों को सरकारी नौकरी में मिलेगा 4% आरक्षण, अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं को सीधे नौकरी

Admin

Leave a Comment