Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़भारत

आज IPL के लिए है बड़ा दिन, इन 2 शहरों की नई टीमें हो सकती हैं टूर्नामेंट में शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के इतिहास में आज यानि 25 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। IPL 2022 से पहले सोमवार को दो नई टीमों की नीलामी होने वाली है. दुबई में IPL की दो नई टीमों की नीलामी की जाएगी, क्योंकि IPL 2022 सीजन में 8 नहीं बल्कि 10 टीमें नजर आएंगी. रिपोर्ट्स की मानें तो अहमदाबाद के अलावा लखनऊ से IPL की नई टीम सामने आ सकती है।

IPL 2021 सीजन में 8 टीमें चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खेली थीं, लेकिन अब 2022 में इस टूर्नामेंट में दो और टीमें जोड़ी जाएंगी और इसी तरह IPL मैचों की संख्या भी बढ़ेगी। IPL में दो नई टीमों को शामिल करने की प्रक्रिया को आज अंतिम रूप दिया जाना है और कुछ दिनों बाद नई टीमों के नामों का भी खुलासा किया जाएगा.

लखनऊ और अहमदाबाद नई IPL टीमों के गढ़ हो सकते हैं। इसके पीछे का कारण इन दोनों शहरों में बने विशाल स्टेडियम हैं। अहमदाबाद में जहां 1 लाख 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाला एक विशाल नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम है, वहीं लखनऊ में भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम है। इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 50 हजार के करीब है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI इन दो बड़े स्टेडियमों का इस्तेमाल करना चाहता है, क्योंकि दर्शकों के लिहाज से ये दोनों शहर ज्यादा कमाई करेंगे। इसके अलावा इन दोनों राज्यों में क्रिकेट काफी लोकप्रिय है। IPL की नई टीमों के लिए बोर्ड और बोली लगाने वाले भी इसका फायदा उठाना चाहते हैं। आज यानी 25 अक्टूबर की शाम तक यह साफ हो जाएगा कि IPL की नई टीमों के लिए बोली कौन जीतेगा और IPL 2022 में किन शहरों की टीमें उतरेंगी.

 

Related posts

Mallika Sherawat: आज भी बरकरार है मल्लिका शेरावत की खूबसूरती, फैन को बताया अपना ब्यूटी सीक्रेट

Live Bharat Times

भारतीय टीम के ऐलान से जुड़ी 5 बड़ी बातें, रवि बिश्नोई के चयन से लेकर अश्विन के निष्कासन तक

Live Bharat Times

हसन अली का कैच गिराकर जीता ऑस्ट्रेलिया? मैथ्यू वेड ने कहा- कैच पकड़ भी लेते तो भी जीत जाते

Live Bharat Times

Leave a Comment