Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

आर्यन खान ड्रग्स चैट में जिस बॉलीवुड अभिनेत्री के बारे में खबर आई थी वह अनन्या पांडे पूछताछ के लिए पहुंचीं NCB ऑफिस, NCB नें लैपटॉप-फोन किया गया जब्‍त

आर्यन खान से जुड़े क्रूज शिप ड्रग्स मामले में NCB की टीम सुबह बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के घर पहुंची. उसे समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अनन्या पूछताछ के लिए NCB ऑफिस पहुंची हैं। अनन्या के पिता चंकी पांडे भी उनके साथ हैं। NCB ने अनन्या का लैपटॉप और फोन जब्त किया है। दरअसल, आर्यन मामले में व्हाट्सएप चैट में उनका नाम सामने आया था। वहीं NCB की टीम भी शाहरुख खान के घर मन्नत पहुंच गई है। बता दें कि आर्यन खान 2 अक्टूबर से क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में जेल में बंद है। बुधवार को सेशन कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी, जिसमें उन्होंने व्हाट्सएप चैट का भी जिक्र किया था, जिसमें अभिनेत्री का नाम भी सामने आया था। सेशन कोर्ट ने कहा था कि आर्यन केव्‍हाट्सएप चैट से प्रथम दृष्‍टया पता चलता है कि वह नियमित रूप से मादक द्रव्‍य से जुड़ी गतिविधियों में काम कर रहा था. आर्यन खान की बात करें तो आज उनके पिता शाहरुख खान आर्थर रोड जेल में उनसे मिलने आए थे। दोनों ने 15 से 20 मिनट तक बात की। दोनों के बीच शीशे की दीवार थी। बातचीत के बाद शाहरुख खान जेल से चले गए। आर्यन की न्यायिक हिरासत भी आज खत्म हो रही है। आर्यन की जमानत अर्जी पर मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज पर छापेमारी के बाद NCB ने पहले आर्यन और उसके दोस्तों को हिरासत में लिया और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में अब तक 20 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. आर्यन फिलहाल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है। कोर्ट का फैसला आने से ठीक पहले इस मामले में एक नई जानकारी भी सामने आई।

बताया जा रहा है कि NCB ने आर्यन के ड्रग संबंधी व्हाट्सएप चैट को कोर्ट को सौंप दिया है, जिसमें एक नई एक्ट्रेस से ड्रग्स को लेकर बातचीत हो रही है, हालांकि उस वक्त यह एक्ट्रेस कौन है, इस पर कोई खुलासा नहीं हुआ. अब हाईकोर्ट में न केवल मामले पर नए सिरे से बहस होगी, बल्कि सेशंस अदालत के आदेश की कॉपी को देखते हुए उन बिंदुओं पर भी गौर करना होगा, जिसके कारण कोर्ट ने जमानत नहीं दी गई.

आपको बता दें कि अनन्या पांडे अभिनेता चंकी पांडे की बेटी हैं। अनन्या ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में कदम रखते हुए बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। अनन्या पांडे अब तक ‘पति पत्नी और वो’ और ‘खाली-पीली’ जैसी फिल्में कर चुकी हैं।

Related posts

वन सन वन वर्ल्ड वन ग्रिड का भारत ने दिया मंत्र: बाली में भारतीय समुदाय के बीच बोले पीएम मोदी

Live Bharat Times

ट्वीटर को जल्द मिलेगा नया सीईओ! एलन मस्क का करीबी संभालेगा जिम्मेदारी

Live Bharat Times

चनोथी का पौधा इस तरह आ सकता है औषधीय इलाज में काम, सावधानी से करे उपयोग

Live Bharat Times

Leave a Comment