Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़

इस हफ्ते जानिए अगले हफ्ते के मुकाबले कीतने बढे सोने के दाम

59,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोने के दाम सामने आए जो अगले हफ्ते के मुकाबले से ज्यादा है। इस हफ्ते सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोने की कीमतें इस सप्ताह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई और सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 59,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने के भाव 58,159 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। हालांकि, इस हफ्ते सोना अपने उच्चतम स्तर से थोड़ा नीचे गिरा है। पूरे हफ्ते सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 24 मार्च को 59,653 रुपए के उच्च स्तर को छू गई थी। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 59,414 रुपये थी। सभी प्रकार की सोने की दरों की गणना बिना कर के की जाती है। सोने पर जीएसटी अलग से लगता है। इसके अलावा ज्वैलरी पर मेकिंग चार्ज भी लगता है। अलग-अलग शुद्धता वाले सोने की स्टैंडर्ड कीमत इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी कीमतों से पता चलती है।

आईबीजेए रेट्स के मुताबिक, इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 59,671 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। मंगलवार को भाव 59,487 रुपये पर बंद हुआ था। बुधवार को सोना मामूली गिरावट के साथ 58,164 रुपये पर बंद हुआ था। गुरुवार को सोना 59,192 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। शुक्रवार को भाव 59,370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमत 58,159 रुपये पर बंद हुई थी।  इस तरह इस हफ्ते सोना 1211 रुपए महंगा हो गया है।

Related posts

एशिया कप का पूरा शेड्यूल, जानें कहाँ और कब देख सकते हैं लाइव मैच

Live Bharat Times

पत्रकारिता की छात्रा की उपलब्धि : वैष्णवी पहुंची केबीसी की हॉट सीट पर,

Live Bharat Times

बिहार: किडनी ट्रांसप्लांट के बाद सिंगापुर से दिल्ली लौटे लालू प्रसाद यादव

Admin

Leave a Comment