Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

उज्जवला योजना में हर गरीब परिवार को मिलेगा निःशुल्क गैस कनेक्शन: विजय शुक्ला

सिलवानी। तहसील के ग्राम बम्होरी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पार्ट 2 के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किए जाने को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला व जनपद पंचायत अध्यक्ष तरुवर सिंह राजपूत की विशेष मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तवर सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री की इस योजना को गरीबों को अमीरों के समकक्ष लाने वाली योजना बताया। उन्होंने कहा कि गैस कनेक्शन पहले आर्थिक रूप से सम्पन्न परिवारों के यहाँ हुआ करते थे लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा प्रत्येक गरीब को गैस कनेक्शन देकर उन्हें धुआं मुक्त जीवन व्यतीत करने तथा आसानी से खाना बनाने की सुविधा दी। यहाँ पर सम्बोधन में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने और अमीर लोगों की बराबरी करने के लिए यह योजना शुरू की। गैस कनेक्शन प्राप्त होने से महिलाओं को धुंए से होने वाली बीमारी से निजात मिलेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना, लाडली लक्ष्मी योजना सहित अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं की भी चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक रामपाल सिंह राजपूत के निज सचिव राजेंद्र पांडे ,मीडिया प्रभारी शिवम नामदेव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related posts

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का जन्मदिन: अभिनेत्री से राजनेता बनीं, आज 47वां जन्मदिन

Live Bharat Times

जानें IIM के पूर्व छात्र सुनील डिसूजा के बारे में, ईशा अंबानी के साथ बाजार की लड़ाई में है टाटा समूह के चैंपियन

Live Bharat Times

उत्तर प्रदेश में कोरोना अलर्ट हुआ जारी,मरीजों की संख्या और बढ़ी तो होगी जीनोम सीक्वेंसिंग

Admin

Leave a Comment