Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारतराज्य

उत्तर प्रदेश चुनाव: मुलायम सिंह यादव के घर में सेंधमारी! बहू अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल, बोलीं- मेरे लिए राष्ट्रवाद सबसे ऊपर

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी ने पहली ही लिस्ट में मेरी और सीएम योगी आदित्यनाथ जी की सीट का ऐलान कर दिया है. अखिलेश यादव ने कहा था कि उन्होंने विकास किया है। अगर उनका इतना विकास हो गया है, तो उन्हें सुरक्षित सीट खोजने में इतना समय क्यों लग रहा है।

अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल
मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हो गई हैं. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और डेप्यूटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे. इस मौके पर अपर्णा यादव ने कहा कि मैं हमेशा से बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित रही हूं. यादव ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री, सीएम योगी आदित्यनाथ, डेप्यूटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देती हूं. मैं अपनी क्षमता के अनुसार जो भी काम करूंगी वह पूरी निष्ठासे करूंगी । उन्होंने कहा कि मेरे लिए राष्ट्रीय धर्म सबसे ऊपर है और अब मैं देश का काम करने जा रही हूं.

उधर केशव प्रसाद मौर्य ने इस मौके पर कहा कि अखिलेश यादव अपने ही घर में फेल हैं. इस मौके पर मैं और कुछ नहीं कहना चाहता। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमारी सभी योजनाओं का श्रेय लेने की कोशिश की. लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी सीट का ऐलान नहीं किया है. मौर्य ने कहा कि बीजेपी ने पहली ही लिस्ट में मेरी और सीएम योगी आदित्यनाथ जी की सीट का ऐलान कर दिया है. अखिलेश यादव ने कहा था कि उन्होंने विकास किया है। अगर उनका इतना विकास हो गया है, तो उन्हें सुरक्षित सीट खोजने में इतना समय क्यों लग रहा है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद भी उन्हें इतना समय लग रहा है।

बीजेपी का पलटवार

स्वामी प्रसाद मौर्य सहित एक दर्जन से अधिक विधायकों के भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद इसे भाजपा के पलटवार के रूप में देखा जा रहा है। बीजेपी ने अब मुलायम परिवार में सेंध लगा दी है. यूपी के डेप्यूटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से प्रभावित होकर कई लोग बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं. इसी क्रम में अपर्णा यादव जी भी बीजेपी में शामिल हो गई हैं.

 

 

2017 में लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ा था
अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा ने 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन वह भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से हार गईं। पिछले कुछ दिनों से अपर्णा के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं.

Related posts

संसद: संसद सत्र से पहले पीएम मोदी बोले- सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार, लेकिन सवाल पर शांति होनी चाहिए

Live Bharat Times

राष्ट्रपति चुनाव 2022: द्रौपदी मुर्मू के लिए सीएम योगी के रात्रिभोज में पहुंचे शिवपाल यादव और ओपी राजभर, क्या हैं संकेत?

Live Bharat Times

भारतीय बाजार मे टाटा मोटर्स अपनी नई Suv Blackbird लान्च करेगी

Live Bharat Times

Leave a Comment