Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

एक्जिट पोल पर शुरू हुई सियासी बयानबाजी, कांग्रेस और आप ने गुजरात में सरकार बनाने किया दावा

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और अंतिम चरण का मतदान कल शांतिपूर्वण माहौल में संपन्न हो चुका है. पहले चरण में गुरुवार, 1 दिसंबर को 89 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी. उत्तर गुजरात और मध्य गुजरात के ढाई करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने उम्मीदवारों की किस्मत को ईवीएम में कैद कर दिया है. गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. लेकिन उससे पहले एक्जिट पोल का सिलसिला शुरू हो गया है. एक्जिट पोल के रुझाने को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.

आम आदमी पार्टी के गुजरात के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एक्जिट पोल के आंकड़े सही नहीं होते क्योंकि आकलन करना बहुत मुश्किल है. 2013 में भी जब AAP दिल्ली में लड़ रही थी तब भी सब यही कह रहे थे कि यह अपनी ज़मानत भी बचा लें तो बहुत बड़ी बात होगी लेकिन हमने 28 सीटें जीतीं. इसलिए मैं मान रहा हूं कि एक्जिट पोल से अधिक AAP का नतीजा आएगा और भारतीय जनता पार्टी गुजरात में सरकार नहीं बना रही है… हमारा आंकलन है कि हम 100 से ज़्यादा सीटें जीतेंगे.

वहीं इस मामले को लेकर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि BJP और गुजरात के लोगों ने नया इतिहास लिखना तय किया है. पिछले 27 सालों से चल रहा ये संबंध आने वाले दिनों में और बेहतरीन होने जा रहा है. ये चुनाव सत्ता की जीत के लिए नहीं बल्कि संबंधों के इतिहास के लिए है. गुजरात में कमल खिलेगा.

वहीं एक्जिट पोल के रुझाने को लेकर गुजरात भाजपा प्रमुख सी.आर. पाटिल ने कहा कि भाजपा गुजरात में रिकॉर्ड सीटों के साथ सरकार बनाएगी.

एग्जिट पोल पर हिमाचल प्रदेश CM जयराम ठाकुर ने कहा कि गुजरात एक तरफा चुनाव है. वहां दूसरी पार्टियां काफी पीछे हैं. कांग्रेस बहुत नीचे आएगी और आम आदमी पार्टी अपने कुछ वोट लेगी, मगर उसके बाद भी दोनों पार्टियां बहुत पीछे रह जाएंगी. वहां भाजपा की ऐतिहासिक जीत होने वाली है.

Related posts

दाद और खुजली की समस्या में इस देसी नुस्खे को जरूर अपनाएं

Live Bharat Times

ठंडी हवाओं की वजह से हो रहा है सिर दर्द, इन उपायों से मिलेगा फायदा

Live Bharat Times

शाहरुख की ‘जवान’ में अल्लू के मना करने के बाद अब संजय दत्त करेंगे कैमियो

Live Bharat Times

Leave a Comment