Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

एक्शन मोड में पुलिस, रिनपास डायरेक्टर जयति शिमलइ की गाड़ी सीज

रिनपास (Rinpas) की महिला मरीज (Female Patient) मौत मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. CJM (चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट) कोर्ट के आदेश के बाद कांके थाना (Kanke Thana) ने इस केस से जुड़े साक्ष्य इकट्ठा करना शुरू कर दिया है. लगातार डॉट इन से बात करते हुए कांके थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि रिनपास की महिला मरीज मौत मामले में कार्रवाई करते हुए रिनपास की निदेशक जयति शिमलइ (Jayati Shimlai ) की मिनी एसयूवी कार (ब्रीजा) सीज कर लिया गया है. इसी गाड़ी से मरीज मेहरु निशां दुर्घटनाग्रस्त (Accident) हुई थी. पुलिस ने साक्ष्य इकट्ठा करने की दिशा में यह कार्रवाई की है. पुलिस इस केस से जुड़े अन्य बिन्दुओं की भी जांच कर रही है. रिनपास के कुछ कर्मचारियों एवं अधिकारियों से भी जानकारी ली गई है. जयति शिमलई की गाड़ी की MVI जांच करायी जायेगी.बता दें कि अप्रैल माह में रिनपास की एक महिला मरीज की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. मरीज की मौत के बाद RINPAS ने यह कह दिया कि महिला करंज के पेड़ से गिर गई थी. रिम्स में पुलिस को दिए बयान में रिनपास की नर्सिंग स्टाफ सिस्टर मुनुरेन बारला ने यह बताया था कि विक्षिप्त महिला पेड़ से गिर गई थी. उसे रिम्स में लाया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जबकि रिनपास के तत्कालीन निदेशक डॉ. सुभाष सोरेन ने कहा कि दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जयति शिमलइ से स्पष्टीकरण मांगा था. उनका स्पष्टीकरण मिला भी. जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी गाड़ी की चपेट में आने से महिला घायल हुई थी जिसके बाद उसे रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जहां उसकी मौत हो गयी थी.

Related posts

Indian Army Recruitment 2023 ने Army Group C पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, यहां से करें अप्लाई देखें योग्यता।

Admin

Winter Food Benefits: इन तीन विंटर फूड से रखें सर्दियों में अपने सेहत का खास ख्याल, रोजाना सेवन से नहीं पड़ेंगे बीमार

Live Bharat Times

बिहार पंचायत चुनाव : बिहार में आठवें चरण का मतदान जारी! 36 जिलों के 55 प्रखंडों में लोग कर रहे वोट, कई जगह ईवीएम खराब होने की शिकायतें

Live Bharat Times

Leave a Comment