Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राजनीति

एमपी – गणतंत्र दिवस के बाद से, कांग्रेस दो महीने का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करेगी

गणतंत्र दिवस के बाद से, कांग्रेस दो महीने का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करेगी। ईस के साथ ही कोंग्रेस घर-घर पहुंचेगी। हाथ से हाथ अभियान के तहत कांग्रेस जिला, मंडल और फिर गांव-गांव घर-घर पहुंचेगी। प्रियंका गांधी भी ईस में सामेल होंगी। पार्टी महिलाओं पर एक घोषणापत्र भी जारी करेगी और हर राज्य की राजधानी में महिला मार्च आयोजित करेगी। जिसमें पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिस्सा लेंगी।

गणतंत्र दिवस के बाद से, कांग्रेस दो महीने का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करेगी, जिसका उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत एक महीने तक मतदान केंद्र स्तर पर मार्च करेगी। जिसमें गांव-गांव घर-घर जाकर संपर्क किया जाएगा और केंद्र व राज्य सरकार की नाकामियों के साथ ही भारत जोड़ो यात्रा का मकसद भी बताया जाएगा।

ईस तरह होगी शुरुआत
कांग्रेस कीयात्रा में महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था के मुद्दे को उठाने के साथ कमलनाथ सरकार के दौरान आमजन के हित में उठाए गए कदमों की जानकारी दी जाएगी। यात्रा की शुरुआत प्रत्येक गांव में राष्ट्रीय ध्वज और कांग्रेस का झंडा फहराकर की जाएगी।

कांग्रेस के संयुक्त अभियान के तहत जिला स्तरीय बैठकें होंगी और अंत में राज्य स्तर पर महारैली का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विकासखंड स्तर पर यूथ कांग्रेस व नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया बाइक रैली निकालेंगे।

Related posts

बाबरी मस्जिद विवाद पर ममता की टिप्पणी

Live Bharat Times

आप नेता इसुदन गढ़वी का बड़ा दावा, हम 100 सीटों के साथ सरकार बनाएंगे

Admin

मुख्यमंत्री योगी ने करी कोरोना की स्थति की समीक्षा और दिए अधिकारीयों को निर्देश

Admin

Leave a Comment