Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कन्नौज : मुग़ल गार्डन का नाम बदलने पर अखिलेश का फिकरा “कहीं हमारा आपका नाम भी ना बदल दे”

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान  राष्ट्रपति भवन में मौजूद  ‘मुगल गार्डन’ का नाम बदलकर ‘अमृत उद्यान’ किये जाने के बारे में प्रश्न पूछने पर तंज कसते  हुए कहा, ‘मुगल गार्डन का नाम बदल दिया गया. लखनऊ—आगरा एक्सप्रेसवे का भी नाम बदलकर अमृत एक्सप्रेसवे कर दो।’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘भाजपा वाले कहीं हमारा-आपका भी नाम बदलकर अमृत न रख दें।’’

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने आगे कहा कि कन्नौज में समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा जो भी विकास कार्य कराया गया है उनका भी नाम अमृत मेडिकल कॉलेज, अमृत कैंसर अस्पताल, अमृत शौचालय कर दें। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह सोची समझी साजिश है ताकि कोई महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मसलों पर उससे कोई सवाल न कर सके।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति भवन के मशहूर मुगल गार्डन का नाम बदल दिया गया है। मुग़ल गार्डन को अब ‘अमृत उद्यान’ के नाम से जाना जाएगा। अखिलेश यादव यहाँ जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए कन्नौज जिले के दो मजदूरों के परिवारों को मदद देने आए थे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को एक—एक लाख रुपये दिये और साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि राज्य में जब उनकी पार्टी की सरकार आयेगी तो पीड़ित परिवार के एक—एक सदस्य को नौकरी दी जायेगी।  समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने बीते शनिवार को लखनऊ में मां पीताम्बरा पीठ में खुद को काले झंडे दिखाये जाने पर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए कहा, ‘भाजपा के लोग अब यह तय करेंगे कि कौन मंदिर जाए और कौन मंदिर न जाए।’

Related posts

पंजाब पुलिस कर सकती है लारेस बिश्नोई का एनकाउंटर वकील ने जताया शक

Live Bharat Times

महाशिवरात्रि पर बनाए मखाने के लडडू , हेल्दी भी टेस्टी भी

Admin

बॉम्बे हाईकोर्ट ने ड्रग मामले में अरमान कोहली को 1 लाख के मुचलके पर दी जमानत

Live Bharat Times

Leave a Comment