Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

कांग्रेस के पूर्व सीएम भाजपा में हुए शामिल, जानें इनका नाम

नई दिल्ली: इस समय की एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। बता रहे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे किरण कुमार रेड्डी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। साल 2014 में तेलंगाना राज्य बनने से पहले तक अविभाजित आंध्र प्रदेश के आखिरी मुख्यमंत्री रहे रेड्डी ने पिछले महीने ही पार्टी नेतृत्व से मतभेदों को लेकर कांग्रेस छोड़ दी थी। रेड्डी उस समय भाजपा में शामिल हुए हैं जब अगले साल आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस और मुख्य विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। भाजपा को रेड्डी से उम्मीद होगी कि वह रायलसीमा क्षेत्र में भाजपा की उपस्थिति को मजबूत करेंगे। रेड्डी इसी क्षेत्र से आते हैं और वह उनका काफी प्रभाव माना जाता है। उन्हें भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में भी पेश किए जाने की संभावना है, जो राज्य में तीसरे विकल्प के रूप में उभरने की कोशिश कर रही है।

Related posts

थप्पड़ विवाद के बाद रिएक्शन: विल स्मिथ की पत्नी जैडा पिंकेट ने शेयर किया रहस्यमयी पोस्ट, अभिनेता की मां बोलीं- मैंने उसे पहले कभी ऐसा करते नहीं देखा

Live Bharat Times

एमपी के ग्वालियर में अमित शाह बोले- चुनाव आने वाले हैं, गलती मत करना, Pm मोदी पर रखना भरोसा।

Live Bharat Times

आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म, कपूर-भट्ट परिवार में खुशी का माहौल

Live Bharat Times

Leave a Comment