Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर होंगे

, इस दौरान वह बांग्लादेश सीमा से लगे इलाकों का दौरा करेंगे और सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार बंगाल जा रहे शाह कोलकाता में बीजेपी सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे.

वह आज सुबह राज्य के ‘फ्लोटिंग बॉर्डर आउटपोस्ट’ पर बोट एंबुलेंस को हरी झंडी देंगे और हरिदासपुर बीओपी में मैत्री संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे. शाम को सिलीगुड़ी में जनसभा होगी। शाह कल तीन बीघा जाएंगे और कूचबिहार जिले के ढेकियाबादी बीओपी में बीएसएफ जवानों से बात करेंगे.

वह कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मुक्ति-मातृका’ में भी शामिल होंगे।

Related posts

यूपी चुनाव-2022: प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सा लेने रमन निवास पहुंचे पीएम मोदी, आज मिर्जामुराद में करेंगे चुनाव प्रचार की आखिरी जनसभा

Live Bharat Times

मणिपुर हमला: गौहाटी में आसाम राइफल्स के शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि, गांव भेजा जाएगा पार्थिव शरीर

Live Bharat Times

94 वर्षीय हरियाणा स्प्रिंटर भगवानी देवी ने रचा इतिहास, फिनलैंड में भारत के लिए जीते 3 मेडल

Live Bharat Times

Leave a Comment