Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिषब्रेकिंग न्यूज़भारत

केदारनाथ यात्रा : अप्रैल से हो सकती है हेली सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग,9 कंपनियों का होगा चयन

पिछली बार की तरह इस बार भी चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण केदानाथ हेली सेवा के लिए 9 एविएशन कंपनियों के साथ अनुबंध करेगी। हेली सेवा के लिए एविएशन से आने वाली दो मार्च तक निविदाए मांगी गयी हैं। कंपनियों का चयन और किराया तय होने के बाद हेली सेवा के लिए अप्रैल से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो सकती है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से केदारनाथ हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी  गई है। पिछली बार की तरह इस बार भी हेली सेवा के लिए तीन साल का अनुबंध किया जाएगा।

कंपनियों का चयन किराये की दरें, हेली सेवा में अनुभव और अन्य तकनीकी मानकों के बाद ही किया जाएगा। यूकाडा का ऐसी कोशिश है कि मार्च में अनुबंध से सम्बंधित सभी  प्रक्रिया पूरी कर अप्रैल माह से हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जा सके। इस बार की चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं के किराये में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। गौरतलब है की बीते तीन सालों से हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ा था। इस साल सरकार का प्रयास सहस्रधारा से भी हेली सेवा शुरू करने की है क्योंकि गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा में हेली सेवा के लिए यात्रियों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो जाती है। युकाडा द्वारा इसके लिए कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। गौरतलब है की अभी तक सहस्रधारा से केवल चार्टर्ड हेलिकाप्टर की सुविधा है। जिसमें हेलिकॉप्टर का किराया तीन लाख से अधिक होता है। लेकिन इस बात का भी अंदाजा लगाया जा रहा है की कम किराये में सहस्रधारा से हेली सेवा का संचालन करना कंपनियों के लिए संभव नहीं होगा।

Related posts

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की फिर बढ़ी परेशानी

Admin

जमालपुर-खाड़िया सीट से इमरान खेड़ावाला ने एक बार फिर हासिल की जीत

Admin

विधायक राजा सिंह के खिलाफ नारेबाजी के लिए स्कूली बच्चों को उकसाया

Live Bharat Times

Leave a Comment