Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

कैटरीना कैफ के साथ क्रिसमस मनाने के लिए विक्की कौशल ने लिया काम से ब्रेक, एक्टर के चेहरे पर आया एक्साइटमेंट

शादी के बाद कैटरीना कैफ को खुश रखने के लिए विक्की कौशल काफी मेहनत कर रहे हैं। अब शादी के बाद कैटरीना और विक्की का पहला क्रिसमस है तो वह काम से ब्रेक लेकर इस मौके पर कैटरीना के साथ रहने के लिए घर आए हैं।


विक्की कौशल हाल ही में शादी से ब्रेक के बाद काम पर लौटे हैं। लेकिन अब क्रिसमस के मौके पर वो छुट्टी लेकर पत्नी कैटरीना कैफ के पास वापस आ गए हैं.

दरअसल विक्की को शुक्रवार की रात मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान वह बेहद खुश नज़र आ रहे थे।

इतना ही नहीं विक्की ने इस दौरान फैन्स के साथ खूब सेल्फी भी क्लिक की.

आपको बता दें कि कैटरीना हर साल अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाती थीं, लेकिन इस साल वह अपने पति विक्की कौशल के साथ यह त्योहार मनाएंगी।


दोनों अपने नए घर में पार्टी करेंगे जहां दोनों हाल ही में शादी के बाद शिफ्ट हुए हैं।

Related posts

सोमी अली ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर लगाए गंभीर आरोप

Admin

अभिनेत्री जॉर्जिया एंड्रियानी फिर से हाजिर हैं अपने हाउस हेल्पस के साथ अनोखा वीडियो लेकर

Live Bharat Times

आदि पुरुष का पोस्टर हुआ रिलीज जानिए क्या है खास

Live Bharat Times

Leave a Comment