Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

क्रिकेट के बाद अब बिजनेस वर्ल्ड में झंडे गाड़ रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी, किया ये बड़ा कारनामा

पूर्व भारतीय कप्तान ने कई कंपनियों में निवेश किया है। स्पोर्ट्स वेयर, होम इंटीरियर की कंपनी होमलेन, पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करने वाली कंपनी कार्स 24 और ऑर्गेनिक फामिर्ंग में भी उन्होंने निवेश किया है।

देश के सबसे सफलतम क्रिकेट कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी अब बिजनेस वर्ल्ड में झंडे गाड़ रहे हैं। वह अलग—अलग सेक्टर में अपन कारोबार को विस्तार दे रहे हैं। इससे अनकी आय में लगातार इजाफा हो रहा है। आयकर विभाग की फाइल इसकी तस्दीक करती है। धोनी ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही यानी अप्रैल से अक्टूबर 2022 तक के लिए आयकर विभाग में बतौर एडवांस टैक्स 17 करोड़ रुपए जमा किए हैं, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में इस अवधि के लिए उन्होंने 13 करोड़ रुपए बतौर एडवांस टैक्स चुकाए थे।

कई कंपनियों में किया निवेश 

 

पूर्व भारतीय कप्तान ने कई कंपनियों में निवेश किया है। स्पोर्ट्स वेयर, होम इंटीरियर की कंपनी होमलेन, पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करने वाली कंपनी कार्स 24, स्टार्टअप कंपनी खाताबुक, बाइक रेसिंग कंपनी, स्पोर्ट्स कंपनी रन एडम, क्रिकेट कोचिंग और ऑर्गेनिक फामिर्ंग में भी उन्होंने निवेश किया है। रांची में वह लगभग 43 एकड़ भूमि में ऑर्गेनिक फॉमिर्ंग करवाते हैं। अभी हाल में उन्होंने गरूड़ा एयरो स्पेस के साथ साझेदारी में ड्रोन उत्पादन के लिए ड्रोनी नामक वेंचर शुरू किया है। बेंगलुरू में एमएस धोनी ग्लोबल स्कूल की शुरूआत भी इसी साल हुई है। इसके अलावा धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने मिलकर धोनी एंटरटेनमेंट नामक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी भी शुरू की है। इस कंपनी ने तमिल भाषा में पहली फिल्म बनाने का भी एलान कर दिया है, जिसका निर्देशन रमेश थामिलमणि करने वाले हैं।

आय में 30 फीसदी की वृद्धि की उम्मीद 

मोटे तौर पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक उनकी आय में लगभग तीस फीसदी की वृद्धि दर्ज होगी। उन्होंने वर्ष 2021-22 के लिए आयकर विभाग को बतौर 38 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया था। यानी इस वर्ष उनकी कुल आय 130 करोड़ के आसपास रही। इसके पहले यानी वर्ष 2020-21 में उन्होंने 30 करोड़ के आसपास टैक्स चुकाया था। थोड़ा और पीछे जाएं तो वर्ष 2019-20 और 2018-19 में 28 करोड़ की राशि आयकर के तौर पर चुकायी थी। इनकम टैक्स के आंकड़ों के मुताबिक, 2017-18 में उन्होंने 12.17 करोड़ और 2016-17 में 10.93 करोड़ का टैक्स अदा किया था।

झारखंड में सबसे बड़े आयकर दाता 

आयकर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, धोनी ने जबसे इंटरनेशनल क्रिकेट के करियर की शुरूआत की, तभी से लगातार झारखंड में व्यक्तिगत श्रेणी में सबसे बड़े आयकर दाता हैं। जाहिर है, 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से बतौर प्लेयर दूरी बनाने के बावजूद धोनी बिजनेस की पिच पर भी शानदार पारी खेल रहे हैं। हालांकि क्रिकेटर के तौर पर आईपीएल से उनका नाता बरकरार है।

Related posts

मध्यप्रदेश में अब कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी, जाने कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ।

Admin

फरीदाबाद: जापानी प्रतिनिधिमंडल ने किया श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का दौरा

Admin

IND Vs WI ODI: पहले वनडे में इन 11 खिलाड़ियों संग उतरेंगे शिखर धवन, जानिए मैच से जुड़ी हर Update

Live Bharat Times

Leave a Comment