Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राज्य

ग्रेनो अथॉरिटी के विजिलेंस सेल को चेतावनी : यदि प्राधिकरण के किसी कर्मचारी को परेशान किया जाता है, तो शिकायत के लिए कॉल, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जारी करें।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शिता बनाने के लिए सीईओ सुरेन्द्र सिंह विजिलेंस टीम को और अलर्ट पर रहने और सूचना मिलते ही जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीईओ ने कहा है कि प्राधिकरण का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी किसी तरह की गड़बड़ी करता है या ग्रेटर नोएडा के किसी निवासी, आवंटी या फिर किसानों को निजी लाभ के लिए परेशान करता है तो इसकी शिकायत सतर्कता सेल में जरूर करें। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विजिलेंस सेल के अधिकारियों के नाम, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी पहले ही जारी कर चुका है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एक तरफ तो डिजिटल तकनीक के सहारे प्राधिकरण के दफ्तर को फेस लेस बनाने की दिशा में काम कर रहा है तो दूसरी तरफ प्राधिकरणकर्मियों पर भी सतर्कता और बढ़ा दी है। सीईओ सुरेन्द्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सतर्कता सेल को और अलर्ट पर रहने को कहा है। किसी तरह की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई के लिए कहा है।

 

Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

परामर्श केंद्र में पुलिस के सामने ही पत्नी को पीटने लग गया पति

Live Bharat Times

यूपी चुनाव 2022: पीएम मोदी ने संभाली पश्चिमी यूपी में वर्चुअल रैली की कमान, आज बरेली में करेंगे रैली

Live Bharat Times

यूपी चुनाव 2022: कुंदरकी विधानसभा में 700 ग्रामीण नहीं कर सके वोट, बीएलओ पर लगा सूची से नाम हटाने का आरोप

Live Bharat Times

Leave a Comment