Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

चावल से बने इस फेस पैक के इस्तेमाल से मुहांसों को कहें बाय-बाय

अक्सर हमें स्किन और बालों से जुड़ी समस्याएं हो जाती है। गलत खान-पान और जीवनशैली की वजह से ऐसी समस्याएं होती रहती है। इन्हें दूर करने के लिए हम बहुत से उपाय आजमाते हैं। खास करके स्किन के लिए बहुत से प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा तैलीय है तो मुंहासे होने का डर बना रहता है। कभी-कभी मुंहासे बहुत ज्यादा होने लगते हैं और उसके दाग धब्बे भी रह जाते हैं। अगर आप मुहांसों को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए घर पर ही कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं। आज हम आपके लिए एक अनोखा उपाय लेकर आए हैं। यहां पर दिए गए फेस पैक के इस्तेमाल से आपकी त्वचा को बहुत से फायदे मिलेंगे।
इसके लिए आप थोड़ा सा चावल का आटा लें। अब इसमें थोड़ा एलोवेरा जेल मिक्स करें। अब इस मिश्रण में थोड़ा गुलाब जल डालें इसमें थोड़ा शहद भी ऐड करें। सारी चीजों को मिक्स करके एक फेस पैक बना लें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर अच्छी तरीके से लगाएं। 15-20 मिनट तक इसे सूखने दें। सूख जाने के बाद आप नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें। इस उपाय से आपके चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल दूर होता है और पिंपल्स की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। हफ्ते में दो से तीन बार आप इस उपाय को जरूर करें। इससे आपका चेहरा निखर उठेगा।
      दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Related posts

बाबरी मस्जिद, 200 साल का इतिहास सुप्रीम कोर्ट के गणेश उत्सव की सुनवाई में

Live Bharat Times

केरल में फुटबॉल मैच के दौरान बड़ा हादसा: मैच देखने स्टेडियम की दीर्घा में बैठे थे 2000 लोग, अचानक गिर पड़े 200 घायल

Live Bharat Times

IPL 2023 Retention: चेन्नई सुपर किंग्स अंबाती रायडू और ड्वेन ब्रॉवो को कर सकती है रिलीज- रिपोर्ट

Live Bharat Times

Leave a Comment