Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

जडेजा की CSK से अनबन – करे पुराने पोस्ट्स डिलीट

भारतीय टीम के स्टार रविन्द्र जडेजा की धोनी और CSK दोनों से अनबन की खबरे आ रही है .. तो क्या CSK से अलग हो जाएंगे रवींद्र जडेजा…? शनिवार को यह सवाल फिर उठा। क्योंकि जडेजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से CSK से जुड़ी सभी पोस्ट डिलीट कर दी हैं। इतना ही नहीं, 33 साल के इस ऑलराउंडर ने CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस बार सोशल मीडिया पर बर्थ-डे भी विश नहीं किया। जडेजा और धोनी अच्छे दोस्त माने जाते रहे हैं।

इंस्टाग्राम से CSK से जुड़ी पोस्ट हटाने के बाद जडेजा सोशल मीडिया में ट्रेंड करने लग गए। ऐसे में मीडिया में उनके और फ्रेंचाइजी के बीच अनबन की खबरें फिर चलने लगीं। इस बारे में में फ्रेंचाइजी और जडेजा की तरफ से कोई बयान नहीं है। IPL-15 में जडेजा को CSK का कप्तान बनाया गया था। तब महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कप्तानी छोड़ी थी। लेकिन, जडेजा अचानक मिली कप्तानी की जिम्मेदारी को ढंग से संभाल नहीं पाए। उनकी कप्तानी में टीम एक के बाद एक मैच हारने लगी। वह 8 में से 6 मैच हार गई थी। ऐसे में जडेजा ने बीच सीजन में ही कप्तानी छोड़ दी और धोनी दोबारा कप्तान बन गए।

Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

IND VS SA: वनडे सीरीज़ में खेलेंगे विराट कोहली या नहीं? बीसीसीआई अधिकारी ने दी बड़ी जानकारी

Live Bharat Times

भारत ने श्रीलंका को 10 विकटों से हराया: स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की बल्लेबाजी, टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा किया

Live Bharat Times

भारत-श्रीलंका दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से रेप, इंजेक्शन लगाने वाले टीम डॉक्टर पर शक, जांच शुरू

Live Bharat Times

Leave a Comment