Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
दुनिया

जम्मू कश्मीर: अपनी नापाक साजिश को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे आतंकी, बांदीपोरा में सुरक्षाबलों पर फेंका ग्रेनेड, 5 घायल

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा से खबर सामने आई है कि आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया है. बांदीपोरा के सुंबल इलाके में ग्रेनेड विस्फोट में कम से कम पांच लोग घायल हो गए हैं।

भारतीय सुरक्षा बल


जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी नापाक साजिशों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं. अब उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले से खबर सामने आई है कि आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया है. बांदीपोरा के सुंबल इलाके में ग्रेनेड विस्फोट में कम से कम पांच लोग घायल हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि तथ्यों का पता लगाने के बाद दो लोगों को श्रीनगर शिफ्ट कर दिया गया है.

उन्होंने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के सुंबल पुल इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका, जिसमें पांच नागरिक घायल हो गए. पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की ओर ग्रेनेड फेंका, लेकिन ग्रेनेड अपना निशाना चूक गया और सड़क किनारे ही फट गया. घटना में घायल हुए नागरिकों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related posts

यूक्रेन में भीषण गोलाबारी के बीच रूस में आयोजित विशाल रैली, पुतिन ने खचाखच भरे स्टेडियम को किया संबोधित

Live Bharat Times

भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता “सभी सौदों के लिए मुक्त” नहीं होगा: ब्रिटेन के मंत्री

Live Bharat Times

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकता को हमेशा के लिए नकारा नहीं जा सकता: एस जयशंकर

Live Bharat Times

Leave a Comment