Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

जी-20 की अध्यक्षता के लिए आज भारत करेगा लोगो और वेबसाइट जारी

विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार यह जी 20 की अध्यक्षता भारत को एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है जिसके चलते भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों पर जी-20 के अन्य देशों से चर्चा कर सकेगा तथा इसके साथ ही भारत अंतरराष्ट्रीय संबंधों को एक अलग पहचान दे पाएगा

जी-20 के लोगो वेबसाइट के बारे में विदेश मंत्रालय का कहना है की यह भारत के प्राथमिकताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करेगा इसके साथ ही यह भारत के संदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान देगा .
जी-20
भारत 1 दिसंबर से जी-20 की अध्यक्षता करने जा रहा है जी-20 दुनिया के प्रमुख विकसित विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर सरकारी मंच है भारत यह अध्यक्षता इंडोनेशिया से करेगा जी-20 की बात करें तो इसमें हमें ब्राजील /कनाडा /ऑस्ट्रेलिया /इंडोनेशिया/ चीन /जापान /मेक्सिको/ रूस/ कोरिया गणराज्य /भारत/ अमेरिका /तुर्की /ब्रिटेन /यूरोपिया संघ /अर्जेंटीना /फ्रांस/जर्मनी/इटली/सऊदी अरब/दक्षिण अफ्रीका शामिल है.
जी20 की अध्यक्षता के दौरान, भारत देशभर में विभिन्न स्थानों पर 32 विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित लगभग 200 बैठकें आयोजित करेगा। अगले साल होने वाला जी20 शिखर सम्मेलन, भारत द्वारा आयोजित किया जाने वाला शीर्ष स्तर के अंतररष्ट्रीय सम्मेलनों में से एक होगा .
जी 20 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक सहयोग के रूप में एक अहम हिस्सा रखता है यह लगभग 85 प्रतिशत,जीडीपी का और दुनिया के व्यापार का 75 प्रतिशत और विश्व की लगभग दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करता है .
विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 4:30 बजे एक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जी 20 में भारत की अध्यक्षता का लोगो वेबसाइट और थीम जारी करेंगे .

Related posts

IND Vs AUS / रोहित शर्मा ने अहमदाबाद में चौथे टेस्ट में इतिहास रचा; भारतीय बल्लेबाजों के विशेष क्लब में शामिल हो गया

Live Bharat Times

“नरेंद्र मोदी, अमित शाह को लगता है, हम चुप हो जाएंगे, अगर…” : राहुल गांधी

Live Bharat Times

उत्तर प्रदेश पुलिस ने Sport Quota Constable 534 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्‍लाई।

Live Bharat Times

Leave a Comment